,

MP Temperature Drop: MP में पारा 4.6 डिग्री तक लुढ़का, कोल्ड वेव और कोहरे का कहर जारी

MP Temperature Drop

MP Temperature Drop: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बीती रात कई शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। शाजापुर में शीतलहर के चलते लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

MP Temperature Drop: बर्फीली हवा और पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड बढ़ी

MP Temperature Drop

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-उत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊँचाई पर करीब 232 किमी/घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इसका असर मध्यप्रदेश के तापमान पर भी पड़ रहा है। 16 जनवरी से एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस 19 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। यदि यह सिस्टम मजबूत रहा तो 20 जनवरी के बाद प्रदेश में बादल और बारिश वाला मौसम देखने को मिल सकता है।

MP Temperature Drop: शहरों में न्यूनतम तापमान

  • शहडोल (कल्याणपुर): 4.6 डिग्री
  • शाजापुर, कटनी, मंदसौर: 4.7–4.8 डिग्री
  • राजगढ़: 5.5 डिग्री
  • रीवा: 6.2 डिग्री
  • दतिया: 6.6 डिग्री
  • पचमढ़ी: 6.8 डिग्री
  • इंदौर: 6.8 डिग्री
    भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

कोहरा और यातायात पर असर

शुक्रवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में घना कोहरा देखा गया। भोपाल, गुना, इंदौर, उज्जैन, सतना, राजगढ़, रतलाम, जबलपुर, सागर, शाजापुर, सीहोर, रायसेन जिलों में मध्यम कोहरा रहा। इसके चलते दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें लेट हुईं।

MP Temperature Drop: जनवरी में ठंड का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर-दिसंबर की सर्दी ने प्रदेश में कई रिकॉर्ड तोड़े थे। जनवरी में भी तेज सर्दी, घना कोहरा और शीतलहर का असर जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर और जनवरी के महीने प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड लाते हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मावठा भी गिरता है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…