,

भोपाल: पुलिस स्मृति दिवस पर CM डॉ. यादव ने अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, पुलिस कर्मियों के लिए 25 हजार मकान का ऐलान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhopal: On Police Memorial Day, CM Dr. Yadav paid tribute to the immortal martyrs and announced 25,000 houses for police personnel.

by: vijay nandan

भोपाल: पुलिस स्मृति दिवस 2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शहीदों के अदम्य साहस और सेवा भावना को नमन करते हुए कहा, राष्ट्र की रक्षा और जनसेवा के कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर जवानों को विनम्र नमन किया।

इस अवसर पर पुलिस महकमे को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के अंतर्गत पुलिस के अधिकारी और जवान पूरी निष्ठा, दृढ़ता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश सरकार पुलिस कर्मियों के लिए 25 हजार से अधिक मकान बनाएगी। इसके साथ ही पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर भर्तियां भी चल रही हैं, जिससे पुलिस बल और मजबूत होगा और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। शहीद स्मारक पर आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस स्मृति दिवस की परंपरा को यादगार बनाने के साथ-साथ जवानों के साहस और देशभक्ति की भावना को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने का अवसर भी प्रदान करता है।

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी