Edit by: Priyanshi Soni
Bhopal News: भोपाल की उभरती हुई गायिका नयनसी शर्मा ने संगीत जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नयनसी ने विश्वविख्यात संगीतकार ए.आर. रहमान द्वारा कंपोज़ किए गए गीत में अपनी आवाज़ दी है। उन्होंने फ़िल्म ‘गांधी टॉक्स’ के लिए तेलुगु गाना ‘पधे पधे’ गाया है, जो 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रहा है। यह गीत यूट्यूब और स्पॉटिफ़ाई जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है।
Bhopal News: फ़िल्म ‘गांधी टॉक्स’ के तेलुगु गीत ‘पधे पधे’ से नयनसी ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

नयनसी शर्मा भोपाल की निवासी हैं और रेलवे में क्लास–1 अधिकारी अरुण शर्मा एवं आराधना शर्मा की पुत्री हैं। फ़िल्म ‘गांधी टॉक्स’ में प्रमुख भूमिकाओं में अदिति राव हैदरी और विजय सेतुपति नज़र आएंगे। फ़िल्म का निर्देशन किशोर पांडुरंग बेलेकर ने किया है और इसे पाँच भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।
Bhopal News: वर्तमान में नयनसी शर्मा चेन्नई में रहकर अपने संगीत करियर को आगे बढ़ा रही हैं। इससे पहले भी वे कई बड़ी फ़िल्मों में अपनी आवाज़ दे चुकी हैं, जिनमें ‘छावा’, ‘योद्धा’, ‘पीएस–2’, ‘आप जैसा कोई’ और ‘कल्कि’ जैसी चर्चित फ़िल्में शामिल हैं। नयनसी की यह उपलब्धि भोपाल और मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।
Read also: Khelo MP Youth Games: मैदान में खिलाड़ी नहीं, देश का भविष्य दौड़ता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव





