भोपाल: बूथ 208 पर सांसद और विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की “मन की बात”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal: MP and MLA listened to PM Modi's "Mann Ki Baat" at booth 208

भोपाल, 31 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण रविवार को पूरे देश में किया गया। इसी क्रम में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 46, बूथ 208 पर भी कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी, खंडवा महापौर अमृता यादव, श्योपुर जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय और बूथ अध्यक्ष राहुल देवधर ने मन की बात कार्यक्रम सुना।

विधायक सबनानी ने कहा – “मन की बात प्रेरणा का स्रोत”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा—
“इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल नई-नई जानकारियाँ मिलती हैं बल्कि देश सेवा में लगे लोगों के योगदान के बारे में भी जानकारी प्राप्त होती है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री छोटे-से-छोटे कस्बे के नागरिकों द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यों का उल्लेख करते हैं, जो सभी को समाज और देश के लिए अच्छा करने की प्रेरणा देता है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें।

गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

मन की बात कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें विनोद प्रजापति (पूर्व पार्षद), आसाराम शर्मा, राम सागर, हरिओम गिरी, अनीता चौहान, शीला चंदेल, गीता चौहान सहित बूथ समिति के सदस्यगण शामिल थे।

यह आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों में मन की बात को लेकर उत्साह और जुड़ाव का प्रतीक रहा।

Ganja Seizure : कोरिया में बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर : चन्द्रकान्त पारगीर Ganja Seizure : नशे के खिलाफ आबकारी टीम

ramanujganj : वन अमले और ग्रामीणों ने मिलकर चलाया सफाई अभियान, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

ramanujganj : रामानुजगंज में विश्व वानिकी दिवस पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण,

Nawada रजौली में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: सड़कों पर जमा हुआ घुटनों तक पानी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले के रजौली नगर पंचायत

Jabalpur’आंख मूंदकर आदेश जारी न करें’: हाईकोर्ट ने छिंदवाड़ा कलेक्टर पर ठोका ₹50,000 का जुर्माना

Jabalpur हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख