,

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई प्रवास पर, एआईएम कांग्रेस के दूसरे दिन निवेश-वैश्विक संवाद कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता

bhopal-cm-dr-mohan-yadav-dubai-visit/

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई प्रवास का दूसरा दिन मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। 7 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव एआईएम कांग्रेस 2026 में भाग लेंगे और विभिन्न देशों के राजनीतिक एवं शासन-स्तरीय प्रतिनिधियों, निवेशकों तथा यूएई के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ संवाद करेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता, औद्योगिक संभावनाओं और वैश्विक साझेदारी के अवसरों को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा।

दूसरे दिन मुख्यमंत्री एआईएम कांग्रेस 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे और मध्यप्रदेश पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। एआईएम कांग्रेस के मंच पर मध्यप्रदेश की औद्योगिक शक्ति, निवेश अवसरों और प्रदेश में उपलब्ध अनुकूल कारोबारी वातावरण को वैश्विक निवेश समुदाय के समक्ष प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव संयुक्त अरब अमीरात के संघीय सर्वोच्च परिषद के सदस्य एवं रास अल खैमाह के शासक शेख सऊद बिन सक्र अल कासिमी से शिष्टाचार भेंट भी करेंगे। यह मुलाकात मध्यप्रदेश और यूएई के बीच निवेश एवं आर्थिक सहयोग की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी।

Bhopal: निवेश की संभावनाओं पर जोर

एआईएम कांग्रेस के लीडर्स सेशन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्राध्यक्षों एवं शासनाध्यक्षों की उपस्थिति में संबोधित करेंगे। वैश्विक नेतृत्व के इस महत्वपूर्ण मंच पर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की विकास यात्रा, निवेश की संभावनाओं और राज्य में उद्योगों के लिए तैयार किए जा रहे अनुकूल इकोसिस्टम को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समक्ष रखेंगे। इसी मंच पर इन्वेस्ट मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए वैश्विक निवेशकों को आमंत्रण भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की तातारस्तान गणराज्य, रूस के गवर्नर के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक मध्यप्रदेश और रूस के बीच औद्योगिक एवं निवेश सहयोग की संभावनाओं पर संवाद का महत्वपूर्ण अवसर होगी।

Bhopal: अहम होगा ये संवाद

दूसरे दिन का एक प्रमुख कार्यक्रम ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश, इंडिया’ निवेश सत्र होगा। इस सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक निवेशकों और कारोबारी प्रतिनिधियों के समक्ष मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता, प्रमुख सेक्टरों, औद्योगिक अधोसंरचना और निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संबोधन प्रदेश को एक विश्वसनीय और उभरते निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने पर केंद्रित रहेगा। इसके बाद यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयूदी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव संबोधित करेंगे। यह संवाद भारत-मध्यप्रदेश और यूएई के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को और व्यापक बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।

Bhopal: पर्यटन पर प्रमुख चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यूएई के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मरी के साथ बैठक भी होगी। बैठक में निवेश, व्यापार, पर्यटन और आर्थिक सहयोग से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव की विदेश व्यापार राज्य मंत्री एवं एआईएम कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयूदी के साथ बैठक होगी। दुबई प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव की लूलू ग्रुप इंटरनेशनल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक यूसुफ अली एम.ए. के साथ बैठक भी महत्वपूर्ण होगी। लूलू ग्रुप के साथ संवाद के माध्यम से मध्यप्रदेश में निवेश एवं व्यापार विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। दिवस के समापन पर दुबई के महावाणिज्य दूत द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सहभागिता रहेगी।

read also: Sagar Fake Liquor Case : सागर नकली शराब मामले में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 3 अधिकारी निलंबित और 1 मुख्यालय अटैच

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…