Bhopal: टंकी में सड़ता हुआ मिला 5 साल की नाबालिग का शव, तीन दिन पहले हुई थी लापता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal News

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन दिन से लापता बच्ची का शव एक बंद पड़े फ्लैट में मिला है। मासूम के लापता होने के बाद से परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। पुलिस की एक दर्जन से अधिक टीमें बच्ची की तलाश में शहर की खाक छान रही थीं। गुरुवार सुबह बच्ची का शव उसी बिल्ड़िंग में मिला जिसमें वह रही थी। बिल्डिंग में एक बंद पड़े फ्लैट में पानी की टंकी से मासूम का शव बरामद किया गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया है, घटना को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी बातें खुलकर सामने आएंगी।

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार बाजपेयी नगर की मल्टी में परिवार के साथ रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली थी। वह घर पर पास ही रहने वाली अपनी दादी के पास जाने की बात कहकर गई थी। इसके बाद वह न तो दादी के पास पहुंची और न ही घर लौटकर आई। जानकारी लगने पर परिजनों ने आसपास के इलाके में उसे तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। ऐसे में परिजन थाने पहुंचे और बच्ची के अपहरण का केस दर्ज करसया। पुलिस ने मां की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की थी। देर रात पुलिस ने पास में ही रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया, इसके बाद गुरुवार सुबह मासूम का शव बरामद किया गया है।

किराएदार को पुलिस ने हिरासत में लिया
जिस फ्लैट में बच्ची शव मिला है, वहां रहने वाला युवक किराएदार है, और पहली मंजिल पर रहता है। मासूम का शव पूरी तरह से सड़ चुका है। पुलिस अफसरों का कहना है कि शव सड़ने की वजह से यह पता नहीं चल पा रहा है कि उसकी मौत कैसे हुई है, पीएम रिपोर्ट के बाद आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बच्ची की तलाश में संदेही भी शामिल
पुलिस को जैसे ही शव मिला, उसने किराएदार को हिरातस में ले लिया। यह संदेही युवक खुद मासूम के परिजनों के साथ मिलकर बच्ची को तलाश रहा था। उसके साथ पुलिस भी थी, इसलिए पुलिस को शक नहीं हुआ। हालांकि, पुलिस उससे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। लोगों के गुस्से में होने के कारण आरोपी को शाहजहानाबाद थाने में नहीं रखा गया है।
शहरभर के कैमरों के फुटेज देखे गए
पुलिस अधिकारियों ने बच्ची की तलाश के लिए करीब एक दर्जन टीमें बनाई। इन टीमों ने घटनास्थल से लेकर आसपास के रास्तों, प्रमुख चाराहों और तिराहों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, लेकिन बच्ची कहीं नहीं दिखाई दी। घटनास्थल के पास एक फुटेज में बच्ची अपनी मां के साथ दिखाई दी थी, लेकिन वह फुटेज उसके लापता होने से पहले का बताया जा गया। सिटी सर्विलांस के माध्यम से शहरभर के कैमरों के फुटेज देखे गए, लेकिन ऐसा कोई फुटेज नहीं मिला था, जिससे बच्ची की लोकेशन का पता चल सके।

Aaj Ka Rashifal 18 February 2025: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ!

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक