भोपाल-बासौदा रोड बायपास सड़क भ्रष्टाचार की भेंट, चार महीने में ही धसी सड़क

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Rinku Suman

सिरोंज: भोपाल से बासौदा रोड तक बनी करीब 5 किलोमीटर लंबी बायपास सड़क, जिसे स्थानीय लोग “नागिन रोड” के नाम से भी जानते हैं, निर्माण के चार महीने भी पूरे नहीं हुए और सड़क कई जगह धस चुकी है। इस सड़क का निर्माण लगभग 11.18 करोड़ रुपए की लागत से वेंकटेश्वर कॉन्ट्रैक्शन द्वारा कराया गया था।

निर्माण और गुणवत्ता पर सवाल:
सड़क पर पहले ही गुणवत्ता और निर्माण कार्य को लेकर प्रश्न उठाए जा चुके थे। सड़क के मार्ग में करीब 20 से अधिक मोड़ बनाए गए, जिससे सड़क की लंबाई और डिजाइन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह मोड़ व्यापारियों और रसूखदारों को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए गए थे। गार्डन के आसपास की लगभग 100 मीटर लंबी सड़क पहले ही धस चुकी है।

प्रशासनिक कार्रवाई और विवाद:
सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने वाले जिम्मेदार अधिकारी अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। विपक्ष और स्थानीय नागरिक पहले भी तहसील कार्यालय में सड़क निर्माण और जमीन अधिग्रहण को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क आनन-फानन में बनाई गई। निर्माण कार्य और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सड़क आज सवालों के घेरे में है।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की