Bhojpuri Singer : विवाद के बाद रुचि ने वीडियो जारी कर माफी मांगी
Bhojpuri Singer : प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होना हैं लेकिन उससे पहले ही सपा और बीजेपी में तलवारें खिंचने लगी है। इन दो राजनीतिक दलों में बयानबाजी और कोर्ट कचेरी की जमीन तैयार होने लगी है। मामला एक गायिका रुचि यादव के बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर गाए गोली गीत को लेकर है। इस होली गीत को लेकर बीएसपी कार्यकर्ताओं ने पट्टी कोतवाली में गायिका रुचि यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रुचि यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ होली के बहाने अश्लील गाना बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। बीएसपी कार्यकर्ता दक्षत गौरव द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, रुचि यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती पर आपत्तिजनक गाने का एक वीडियो अपलोड किया। इसी तरह प्रदेशभर में बीएसपी कार्यकर्ताओं ने 10 से ज्यादा थानों में शिकायत की है।

Bhojpuri Singer : फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल हुआ वीडियो
बसपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, यह वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को सभी सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म से हटाने की मांग की है, साथ ही रुचि यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। क्लिक करें .👇
https://www.facebook.com/share/v/1DCpgwNFqC
Bhojpuri Singer : भोजपुरी बिरहा गायिका रूचि यादव ने वीडियो जारी कर माफी मांगी
हालांकि विरोध और गुस्से के बाद गायिका रुचि यादव ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है, उन्होंने कहा.कि ये वीडियो उन्होंने पिछले वर्ष एक होली गीत गाया था जिसका उद्देश्य मनोरंजन मात्र था, उस गीत की एक क्लिप काट कर के कुछ लोग शेयर कर रहे हैं, जिससे लोगों के बीच ग़लत अर्थ जा रहा है। मेरे गीत को केवल और केवल मनोरंजन के तौर पर लिया जाय, यदि उस गीत से किसी को पीड़ा पहुंची हो तो मैं क्षमा चाहती हूं, मेरा उद्देश्य किसी को भी अपमानित करने या भावनाएं आहत करना नहीं था। बताया जाता है कि रुचि के पिता ने भी गीत को लेकर माफी मांगी है।
क्लिक करें..👇
https://www.facebook.com/share/p/187DgrhA8v
उधर इस माफी से बीएसपी नेता प्रीति बौद्ध संतुष्ट नहीं है, रुचि यादव को बसपा की तेजतर्रार महिला नेता प्रीति बौद्ध ने भी बेहद अश्लील शब्दों में रुचि यादव पर टिप्पणी की है, क्या जवाब दिया, देखिए क्लिक करें 👇
https://www.facebook.com/share/v/1Et25uDRG3
प्रीति बौद्ध ने कहा कि रुचि एटीट्यूड में मांग रही है, इस बयान के बाद रूचि ने फिर से माफी मांगी है..
आखिर गायिका रुचि यादव ने वो होली का वो गाना कौनसा है जिस पर ये सारा राजनैतिक बखेड़ा खड़ा हो गया है। देखिए उसे भी.. क्लिक करें 👇
इस लड़की का नाम रुचि यादव है
— Sachin Pandey Lovi (@Lovi3039) February 13, 2026
बसपा सुप्रीमो मायावती जी के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर गाना गा रही है
क्या ऐसे लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं होगी?pic.twitter.com/n3ah5js6Qz
Bhojpuri Singer : रुचि के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट
उधर रूचि यादव के समर्थन में भी सोशल मीडिया पर सपा नेताओं द्वारा पोस्ट डाली जा रही है, एक शख्स ने लिका हम रुचि यादव के साथ हैं। सम्मान और न्याय की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। एकता ही हमारी ताकत है — सच के साथ, मजबूती से खड़े हैं।
हम रुचि यादव के साथ हैं। ✊🚩
— THE NITISH NANDAN YADAV (@THENITISHNANDAN) February 15, 2026
सम्मान और न्याय की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
एकता ही हमारी ताकत है — सच के साथ, मजबूती से खड़े हैं। 🔥#WeSupportRuchiYadav #RuchiYadav #StandWithRuchi #YadavSamaj #Justice #Unity pic.twitter.com/N9p6uRbldH
ये बात सही है कि #Ruchiyadav ने मायावती जी पे टिप्पणी करके बड़ी गलती करी है लेकिन अब वो कई बार इसके लिए माफी मांग चुकी है…. इंसानियत यही कहती कि दलित भाइयों को इसे माफ कर देना चाहिए #SCSTAct pic.twitter.com/VdJ0MmudsN
— Indian (@jatin_gulab) February 14, 2026
यह रुचियां हमारी बहन @Mayawati जी को गाने के द्वारा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करके यह मनोरंजन बता रही मैं इसको कहता हूं की तेरी पार्टी में भी महिलाएं हैं उनको क्यों नहीं नाम लेकर मनोरंजन कराती ?
— Vivek Gautam (@VIVEKGAUTA86523) February 14, 2026
सुधर जाओ जातिवादी कीड़े बाद में माफ़ी मांगने से कुछ नहीं होगा ।#ruchiyadav pic.twitter.com/xWOx4VKBt9
दो अर्थी गीत के आरोप झेल रही रूचि ने इस विवाद के बाद हाल ही में एक कार्यक्रम में गीत गाया है..
क्या बढ़ सकती है रुचि यादव की कानूनी मुश्किल?
यदि शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज होता है, तो संभावित धाराएं निम्न हो सकती हैं (मामले के तथ्यों पर निर्भर):
मानहानि (Defamation) – यदि किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप सिद्ध हो।
आईटी एक्ट/सोशल मीडिया प्रावधान – आपत्तिजनक सामग्री के ऑनलाइन प्रसार पर।
धार्मिक/सामाजिक भावनाएं भड़काने से संबंधित धाराएं (यदि लागू हों)।
अंतिम निर्णय पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।
क्या भोजपुरी अश्लील/द्विअर्थी गीतों पर सख्ती संभव ?
भोजपुरी इंडस्ट्री में समय-समय पर द्विअर्थी गीतों को लेकर बहस होती रही है। यदि प्रशासन सख्त रुख अपनाता है या अदालत दिशा-निर्देश देती है, तो ऐसे कंटेंट पर निगरानी बढ़ सकती है। हालांकि सेंसर और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच संतुलन भी महत्वपूर्ण मुद्दा है।
ये भी जानिए : Jamtara के कायस्थपाड़ा मोड़ पर आचार संहिता जांच को लेकर हंगामा, FST और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने





