,

भिंड में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हेलमेट के बिना पेट्रोल देने से किया मना तो गोली चला दी

भिंड में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हेलमेट के बिना पेट्रोल देने से किया मना तो गोली चला दी

रिपोर्टर: गिर्राज बौहरे

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बिना हेलमेट पेट्रोल न देने का आदेश अब पेट्रोल पंप संचालकों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। इसी नियम के चलते शनिवार देर रात भिंड-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-719) पर स्थित सावित्री लोधी पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

फायरिंग में पंप संचालक घायल

फायरिंग में पंप संचालक तेज नारायण सिंह नरवरिया के हाथ में गोली लगी। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना कैसे हुई?

  • भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने हाल ही में आदेश जारी किया था कि बिना हेलमेट किसी को भी पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
  • इसी आदेश का पालन करते हुए पंप कर्मचारियों ने हेलमेट न पहने युवकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया।
  • इससे नाराज दो युवक पहले गाली-गलौज करने लगे और फिर अचानक पंप पर फायरिंग कर दी।

CCTV में कैद हुई वारदात

पंप पर लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश पहले बहस करते हैं और फिर पंप संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देते हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक:

  • दोनों आरोपी भिंड के देहात थाना क्षेत्र के बिजपुरी गांव के रहने वाले हैं।
  • उस समय गांव में दंगल का कार्यक्रम चल रहा था, जहां से आरोपी पेट्रोल डलवाने पंप पहुंचे थे।
  • हेलमेट न होने पर पेट्रोल न मिलने से विवाद बढ़ा और वारदात को अंजाम दिया गया।

स्थानीय लोगों में रोष

इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि आम आदमी अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। वहीं पुलिस का दावा है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…