भिलाई: शादी की खुशियां मातम में बदली, डोली से पहले उठी अर्थी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhilai: The joy of marriage turned into mourning, the funeral procession came out before the palanquin

रिपोर्टर: विष्णु गौतम

भिलाई के पावर हाउस क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से अपनी बेटी पूजा साहनी (26 वर्ष) की शादी के सिलसिले में भिलाई आए परिजनों के लिए खुशी का यह पल मातम में बदल गया, जब पूजा ने आत्महत्या कर ली।

घटना आधुनिक लॉज की है, जहां पूजा ने बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली, लॉज में कोहराम मच गया। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, और आस-पास के लोग भी इस खबर से दुखी हैं।

सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीएसपी हरीश पाटिल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि पूजा पिछले एक वर्ष से मानसिक तनाव में थी।

हालांकि पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए अन्य पहलुओं की भी छानबीन शुरू कर दी है। पूजा की आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाने के लिए मोबाइल डेटा, परिजनों के बयान और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

इस ह्रदयविदारक घटना ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य की गंभीरता और उससे जुड़ी सामाजिक चुप्पी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डोली से पहले उठी अर्थी ने हर किसी को झकझोर दिया है।

DA में धमाका! 55% तक बढ़ोतरी, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप