Bengaluru Gold Theft: मारथहल्ली में 18 करोड़ की चोरी, भरोसेमंद नौकरों ने दिया धोखा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bengaluru Gold Theft

Edit by: Priyanshi Soni

Bengaluru Gold Theft: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मारथहल्ली क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। एक बिल्डर के घर से करीब 18 करोड़ रुपये मूल्य के सोने, हीरे, चांदी और नकदी चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार को उस समय हुई, जब पूरा परिवार घर से बाहर गया हुआ था।

Bengaluru Gold Theft: परिवार के बाहर जाते ही दिया वारदात को अंजाम

एफआईआर के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 9 बजे परिवार एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। दोपहर लगभग 12:45 बजे, घर में काम करने वाली रसोइया अंबिका ने मालिक को फोन कर बताया कि घर में बड़ी चोरी हो गई है। परिवार के लौटने पर पाया गया कि ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल के लॉकर लोहे के औजारों से तोड़े गए थे।

Bengaluru Gold Theft: 11.5 किलो सोना और कीमती गहने ले उड़े आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह चोरी घर में काम करने वाले दिनेश और कमला ने की। दोनों पर आरोप है कि वे 11.5 किलो सोना और हीरे के गहने, करीब 5 किलो चांदी का सामान और लगभग 11.5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Bengaluru Gold Theft: घर की दिनचर्या से थे पूरी तरह वाकिफ

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों को परिवार की गतिविधियों और घर में रखे कीमती सामान की पूरी जानकारी थी। चोरी को अंजाम देने से पहले उन्होंने सीसीटीवी कैमरे बंद किए और पहचान से बचने के लिए बिजली आपूर्ति भी काट दी।

Bengaluru Gold Theft: रेगुलर नौकर छुट्टी पर, नए कर्मचारियों पर भरोसा पड़ा भारी

Bengaluru Gold Theft

घर के मालिक ने पुलिस को बताया कि उनके नियमित घरेलू नौकर छुट्टी पर नेपाल गए हुए थे। उनकी जगह करीब 20 दिन पहले दिनेश और कमला को रखा गया था। चोरी वाले दिन कमला ने अंबिका को जबरदस्ती शॉपिंग पर भेज दिया और उसे कई घंटों तक बाहर ही रोके रखा।

Bengaluru Gold Theft: शॉपिंग के बहाने रची गई साजिश

बताया गया कि कमला ने अंबिका से कहा कि वह मनचाही खरीदारी करे, जिसका भुगतान वही करेगी। इसी दौरान दिनेश घर पर मौजूद रहा और लॉकर तोड़कर गहने व नकदी लेकर फरार हो गया। बाद में अंबिका के लौटने पर चोरी का पता चला।

Bengaluru Gold Theft: आरोपियों की तलाश में स्पेशल टीम

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष जांच टीम गठित की है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क शामिल तो नहीं है।

Read also: Colombia Plane Crash: कोलंबिया में दर्दनाक विमान दुर्घटना, 15 लोगों की मौत; कांग्रेस सदस्य भी शामिल

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक

Rewa district farmers training : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

Rewa district farmers training : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हरिहरपुर धाम

Chitragupt worship : भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन

Chitragupt worship : मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मंदिर पहुंचकर किया दर्शन

Vikasnagar illegal mining : अवैध खनन का बड़ा खुलासा, ढकरानी और ढालीपुर में छापेमारी

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Vikasnagar illegal mining : सोशल मीडिया पर वायरल हुए

Kurukshetra news : ज्योतिसर के पास एसवाईएल नहर में दिखा 14 फुट लंबा मगरमच्छ,

Kurukshetra news : ज्योतिसर क्षेत्र में एसवाईएल नहर के किनारे गुरुवार को

Magarlod Kidnapping : महिला चोरों ने 2 मासूम बच्चों का किया अपहरण, ग्रामीणों में दहशत

Magarlod Kidnapping : केवराडीह गांव में मासूमों का अपहरण, इलाके में तनाव

Aurangabad: होली पर भांग का सेवन पड़ा भारी, दाउदनगर अंचल के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर Aurangabad बिहार के औरंगाबाद जिले में होली का जश्न

Jamshedpur उम्र को दी मात: जमशेदपुर की 53 वर्षीय दीप्ति खेमानी ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur "हौसले बुलंद हों तो उम्र की सीमा मायने

School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

School Closed : होली के बहाने समय से पहले बंद मिले कई

Nawada : नरहट में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा

Nawada : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरचक गाँव में

Kasganj : पटियाली कोतवाली के उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक, निधन

Kasganj : उत्तरप्रदेश के पटियाली कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय उपनिरीक्षक Gaya

Murder Investigation: रायपुर रेलवे कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत

Murder Investigation: रेलवे कॉलोनी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Holi Dispute Violence: गोरखापाली में होली विवाद के बाद बढ़ा तनाव

Holi Dispute Violence: सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर आगजनी और मारपीट का

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत