बेमेतरा में तेज रफ्तार डिफेंडर ने मचाई तबाही, एक की मौत, आठ घायल शहर में तनाव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बेमेतरा में तेज रफ्तार डिफेंडर ने मचाई तबाही, एक की मौत, आठ घायल शहर में तनाव

Reporter: Sanju Jain, Edit By: Mohit Jain

बेमेतरा में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को दहला दिया। कपड़ा व्यापारी के नाबालिग बेटे की तेज रफ्तार डिफेंडर कार ने शहर के भीतर एक के बाद एक पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 29 वर्षीय जीवन साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद पूरे शहर में मातम का माहौल है। मृतक जीवन साहू के परिजनों और स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने शहर को छावनी में तब्दील कर दिया है। मुख्य चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इधर, सर्व समाज ने व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की है ताकि मृतक को श्रद्धांजलि दी जा सके और प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

बेमेतरा में यह हादसा फिर एक बार तेज रफ्तार और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करता है। शहरवासी अब न्याय की मांग के साथ-साथ सख्त यातायात नियमों के पालन की अपील कर रहे हैं।

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण