बेमेतरा: साजा विधानसभा के बरगड़ा में पहुंचे कृषि मंत्री राम विचार नेताम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara: Agriculture Minister Ram Vichar Netam reached Bargarha of Saja Assembly

रिपोर्टर: संजू जैन

“विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत किसानों से किया संवाद

बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगड़ा में आज विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री राम विचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ साजा विधायक ईश्वर साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसडीएम पिंकी मनहर, सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

किसानों को नई तकनीक से जोड़ने का प्रयास

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से परिचित कराना और शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचाना था। इस दौरान किसानों को स्प्रिंकलर सिस्टम और धान बीज का वितरण किया गया। साथ ही कृषि रथ के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं और नवाचारों की जानकारी किसानों तक पहुंचाई गई।

जैविक खाद के उपयोग पर दिया जोर

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों और योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

मंत्री नेताम ने जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा:

“रासायनिक खाद के अत्यधिक उपयोग से जमीन की उर्वरता प्रभावित हो रही है। किसानों को अब स्वास्थ्य और पर्यावरण की दृष्टि से जैविक खाद की ओर कदम बढ़ाना होगा।”

विधायक की मांग पर मिली स्वीकृति

कार्यक्रम के दौरान विधायक ईश्वर साहू ने क्षेत्र की 10 सेवा सहकारी समितियों में चबूतरा एवं भवन निर्माण हेतु 97 लाख 20 हजार रुपये की मांग की, जिसे कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने तत्काल स्वीकृति दे दी।

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में