Bastar Munne Abhiyan: भानुप्रतापपुर में ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के तहत प्रशासन गांव-गांव पहुंचा, समस्याओं के समाधान पर जोर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bastar Munne Abhiyan

Bastar Munne Abhiyan: पंचायतों में लगे शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई

Bastar Munne Abhiyan: भानुप्रतापपुर क्षेत्र में ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के तहत जिला प्रशासन सक्रिय रूप से गांव-गांव शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है। इस दौरान कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने आमाकड़ा समेत कई पंचायतों का दौरा किया। आमाकड़ा में ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी भवन, स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्रीवॉल और स्कूल भवन निर्माण की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शिविरों में किसानों को निःशुल्क बी-1 खसरा वितरित किया गया और राजस्व दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इसे मत्स्य पालन और सब्जी उत्पादन से जोड़ने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रामीणों की आय बढ़ाई जा सके।


Bastar Munne Abhiyan: योजनाओं से जोड़ने और आत्मनिर्भरता पर फोकस

दौरे के दौरान गोटुलमुंडा, बांसला और कराठी पंचायतों में भी शिविर आयोजित किए गए। यहां ग्रामीणों को आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, आधार और श्रमिक कार्ड जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें तत्काल लाभ दिलाने की बात कही गई।

read also: कौन हैं जयपुर की राजकुमारी Gauravi Kumari ? जिनने मेट गाला 2026 में शाही लूकस से बटोरेंगी सुर्खियां

कराठी पंचायत में ग्रामीणों ने पंचायत भवन, मुक्तिधाम और सड़क निर्माण की मांग रखी। प्रशासन का कहना है कि इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने और वंचित वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि, शिविरों में ग्रामीणों की उपस्थिति अपेक्षा के मुकाबले कम देखी जा रही है, जिसे बढ़ाने के लिए प्रशासन प्रयासरत है।

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित

Dewas: एलएनटी कंपनी में पाइप चोरी का भंडाफोड़: कांटाफोड़ पुलिस ने तीन को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस