Report by: Rajesh Jaiswal, Edit by: Priyanshi Soni
Banana Smuggling: महाराजगंज जिले में नौतनवा कस्टम विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारत से केला लादकर नेपाल ले जाए जा रहे कुल 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली को कस्टम विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए जब्त किया है। यह कार्रवाई निचलौल थाना क्षेत्र के करमिसवा गांव के पास की गई, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत माल को कब्जे में लिया गया।
कस्टम विभाग के अनुसार पकड़े गए 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली में 3 भारतीय और 6 नेपाली नंबर के वाहन शामिल हैं। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाखों रुपये मूल्य का केला लदा हुआ था, जिसे अवैध रूप से नेपाल भेजे जाने की तैयारी थी।
Banana Smuggling: पहले से मिली थी सूचना, घेराबंदी कर की गई कार्रवाई

कस्टम विभाग को पहले से ही सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से बड़ी मात्रा में केला नेपाल भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही कस्टम विभाग की पूरी टीम ने इलाके में घेराबंदी की और सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली को माल सहित पकड़ लिया।
Banana Smuggling: कस्टम अधिनियम के तहत आगे की जांच जारी
इस पूरे मामले में कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल कस्टम विभाग द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली और माल को जब्त कर विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read also: Magh Mela : स्नान किए बिना माघ मेले से लौटे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, धरना खत्म करने का ऐलान





