बलरामपुर : प्रेम प्रसंग में धोखा और धमकी से परेशान युवती ने की आत्महत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balrampur: Troubled by betrayal and threats in love affair, a girl committed suicide

बलरामपुर, 26 अप्रैल – जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक मामला सामने आया है जहाँ प्रेम संबंध में धोखा और धमकी से मानसिक रूप से परेशान एक युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती ने 26 अप्रैल को आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने पवन कुमार सिंह (22 वर्ष) नामक युवक पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

सुसाइड नोट में मृतिका ने लिखा है कि वह पवन से विवाह करना चाहती थी, लेकिन युवक ने न सिर्फ इनकार कर दिया, बल्कि उसे अन्यत्र विवाह न करने की धमकी भी दी। इससे युवती मानसिक रूप से अत्यंत पीड़ित थी और इसी मानसिक दबाव में आकर उसने यह कठोर कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना रामचंद्रपुर पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। यह घटना न केवल युवाओं में संबंधों को लेकर सजगता की आवश्यकता दर्शाती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सहयोग के महत्व को भी उजागर करती है।

3 स्टॉक्स जो 2025 में बना सकते हैं आपको करोड़पति! जेफरीज ने दिया ‘बाय’ सिग्नल

stock market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1700 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

by: digital desk मुंबई, घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने

Child Protection Workshop: रायपुर में बाल संरक्षण पर मंथन, एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Child Protection Workshop: बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर विशेषज्ञों की चर्चा

Road Accident: दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई

Road Accident: सेक्टर 2 चौक पर हुआ हादसा, दो युवक गंभीर घायल

Ambikapur bulldozer action: बुलडोजर अभियान के तहत 39 अवैध मकान ध्वस्त

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur bulldozer action: अंबिकापुर में प्रशासन ने आज

Park Cleanliness Drive: खबर का बड़ा असर, इंदिरा पार्क में शुरू हुआ सफाई अभियान

Park Cleanliness Drive: नगर पालिका हरकत में, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित

Fort Kochi रेड जोन में ड्रोन उड़ाने का आरोप, दो अमेरिकी पर्यटकों पर दर्ज FIR

Fort Kochi: केरल के फोर्ट कोच्चि में हाई-सिक्योरिटी रेड जोन में ड्रोन

CG: Top 10

CG: 1. बिलासपुर बैग चोरी के शक में बाजार में मारपीटबिलासपुर के

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मौसम में बदलाव और बारिश का अलर्टमध्य प्रदेश में

Horoscope: 24-03-26

Horoscope: जानें मंगलवार का राशिफल, किस राशि को होगा लाभ और किसे