बलरामपुर: सड़क मरम्मत करने वाले शिक्षक-शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balrampur: Show cause notice issued to teacher and teacheress who were repairing the road

रिपोर्ट- सुनील कुमार ठाकुर

बलरामपुर।
बलरामपुर जिले में सिस्टम की खामियों को उजागर करने वाले शिक्षक-शिक्षिका पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। हायर सेकेंडरी स्कूल धंधापुर के एक शिक्षक और शिक्षिका को जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

वायरल हुआ था सड़क मरम्मत का वीडियो

दरअसल, सूरजपुर को जोड़ने वाली कच्ची सड़क की बदहाली से परेशान होकर शिक्षक-शिक्षिका ने खुद ही मरम्मत का काम शुरू किया। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों शिक्षक-शिक्षिका हाथों में फावड़ा लेकर गड्ढे भरते और सड़क दुरुस्त करते नजर आए।

सिस्टम पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे सिस्टम की नाकामी बताया। प्रदेशभर में इस मुद्दे पर चर्चा होने लगी और कई बड़े नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी।

नेताओं ने किया समर्थन

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो साझा किया और शिक्षकों की पहल की सराहना की।

नोटिस के बाद अगली कार्रवाई

हालांकि अब जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,