Reporter: Sunil Kumar Thakur, Edit By: Mohit Jain
रामानुजगंज के राजेश ज्वैलर्स डकैती मामले में अदालत ने पांचों आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत सराफ ने कहा कि अपराधी किसी दया के पात्र नहीं हैं और यह फैसला समाज को भयमुक्त करने के लिए एक सख्त संदेश है।

जुर्माना भी लगाया गया
साथ ही अदालत ने सभी आरोपितों पर ₹50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया। दिनदहाड़े ज्वैलर्स लूट करने वाले अब कानून के शिकंजे में हैं।
पीड़ित का बयान
पीड़ित व्यापारी राजेश सोनी ने कहा, “आज न्याय की जीत हुई, कानून पर भरोसा और मजबूत हुआ।”





