बदायूं में पिछले दिनों गूगल के गलत रास्ता दिखाने के चक्कर में एक कार पुल के नीचे जा गिरी। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। अब इस केस में गूगल भी कार्रवाई के दायरें मेें आ गया है। बता दें कि बीते रोज शादी समारोह से तीन दोस्त कार से लौट रहे थे, तभी गूगल पर उन्होंने रास्ता देखा, जिसमें पुल पुरा दिखाया गया, जबकि पुल का निर्माण आधा ही हुआ था, गूगल के गलत डायरेक्शन देने के चलते कार निर्माणाधीन पुल से नीचे जा गिरी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पीडब्लूडी के आफिसरों पर पुलिस ने कार्यवाही पहले ही कर ली है। अब गूगल को भी नोटिस जारी किया है।
24 नवंबर को हुई थी घटना
दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास में पुल बना हुआ है। जोकि अधूरा है। 24 नवंबर को कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए थे। वह गूगल मैप के सहारे आगे चलते चले गए और पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फुट नीचे जा गिरीए जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई थी।
इन पर हुई कार्रवाई
निर्माणाधीन पुल से कार गिरने की घटना ने पूरे देश को अंचम्भे में दाल दिया है। वहीं नायब तहसीलदार छविराम ने सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमारए अवर अभियंता अजय गंगवार और महाराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही पुलिस ने गूगल को भी दोषी माना है, जिस पर पुलिस ने गूगल को नोटिस जारी कर दिया है वहीं गूगल मैप से निर्माणाधीन पुल को हटवा दिया है।
पुलवामा हमले की 5वीं बरसी: कब, क्यों और कैसे हुआ यह कायराना हमला?





