,

तलाक की अफवाह के बीच एक नजर आई बच्चन फैमिली, इस फंक्शन में एक साथ दिखा परिवार

- Advertisement -
Ad imageAd image

कार्यक्रम में ऐश्वर्या का काफी ध्यान देते नजर आए अभिषेक

अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की पारिवारिक जिंदगी में सब ठीक-ठाक है। पिछले लंबे समय से लगातार इस कपल के वैवाहिक जीवन में अनबन की खबरें आ रही थी। अटकलें तलाक तक भी जा पहुंची थी। लेकिन दोनों ने इन अफवाहों पर कभी कुछ नहीं बोला। हालांकि, अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस चिंता को कभी बढ़ाते तो कभी ये भी इशारा कर बताते कि कि परिवार में सब ठीक है। हाल ही में जब ऐश्वर्या राय व अभिषेक बच्चन ने इन अनबन की खबरों पर पूरी तरह से विराम तब लगा दिया। जब ये कपल मुंबई में अपनी बेटी आराध्या के स्कूल के कार्यक्रम में एक साथ नजर आया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या का काफी ध्यान रखते हैं। तीनों एक साथ ही स्कूल में प्रवेश करते दिखाई दिए। वायरल वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या का बॉन्ड काफी अच्छा दिखा। दोनों काफी समय बाद ही एक साथ नजर आए। इससे उनके प्रशंसकों के दिल को काफी राहत मिली है। इस कार्यक्रम का हिस्सा बिग-बी अमिताभ बच्चन भी बने। ससुर जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरते हैं और अंदर जाते हैं। तो तीनों मुस्कुराते हुए साथ नजर आते हैं। ऐश्वर्या उनका हाथ थामकर उन्हें अंदर ले जाती हैं। तीनों एक साथ ही आराध्या का हौंसला बढ़ाने पहुंचे थे। ऐश्वर्या को इस दौरान काले कलर के सूट में देखा गया। उन्होंने सूट के साथ फ्लॉवर प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया था। अपने लुक को उन्होंने लाउड रेड लिप्स्टिक से कंप्लीट किया था। वहीं अभिषेक बच्चन को काली हुडी में देखा गया। अमिताभ बच्चन ग्रे कलर की जैकेट पहने नजर आए। हालांकि ऐश्वर्या अपनी कार में अलग से पहुंची थीं। लेकिन वापस पूरा परिवार साथ लौटा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर