भिलाई में आयुर्वेदिक डॉक्टर की आत्महत्या मामला: 9 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ayurvedic doctor's suicide case in Bhilai: 9 accused arrested

संवाददाता – विष्णु गौतम

ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का खुलासा

भिलाई में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आत्महत्या से पहले डॉक्टर ने एक सुसाइड नोट और हस्तलिखित पत्र छोड़ा था, जिसमें उन्होंने मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग की बात लिखी थी।

सीएसपी हरीश पाटिल के अनुसार, 18 मई को डॉक्टर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फांसी को ही मौत का कारण बताया गया। मर्ग जांच के दौरान सामने आया कि गांव में हुई एक सामाजिक बैठक के बाद कुछ लोगों ने डॉक्टर और एक युवती के बंद कमरे का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद स्थानीय अखबारों में इस मामले को सनसनीखेज तरीके से प्रकाशित किया गया, जिससे डॉक्टर की सामाजिक छवि बुरी तरह प्रभावित हुई।

सुसाइड नोट में डॉक्टर ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि आरोपियों ने उनसे 5 लाख रुपये की मांग की और लगातार फोन कर ब्लैकमेल करते रहे। मानसिक तनाव से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाया।

पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से 8 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल वीडियो बनाने और वायरल करने में किया गया था। मृतक की पत्नी, पुत्र, पुत्री, भांजी-दामाद सहित कई ग्रामवासियों से पूछताछ की गई है।

पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहन विवेचना की जा रही है ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप