Ayodhya Ram Mandir Fake Receipt Scam: अयोध्या राम मंदिर घोटाला: अब फर्जी रसीद बुक का बड़ा खुलासा, आस्था के नाम पर श्रद्धालुओं से मोटी रकम ऐंठते थे आरोपी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ayodhya Ram Mandir Fake Receipt Scam

Ayodhya Ram Mandir Fake Receipt Scam उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर के चढ़ावे में सेंधमारी और चोरी का मामला अब बेहद गंभीर मोड़ ले चुका है। पुलिसिया जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रोजाना नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। चढ़ावा चोरी के बाद अब मंदिर के नाम पर फर्जी रसीदें काटकर श्रद्धालुओं से ठगी करने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी न केवल सीधे चढ़ावे पर हाथ साफ करते थे, बल्कि ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के नाम पर फर्जी रसीद बुक छपवाकर चंदा देने वाले भोले-भाले श्रद्धालुओं को चूना भी लगाते थे।

Ayodhya Ram Mandir Fake Receipt Scam जांच में उगला राज: शक से बचने के लिए थमा देते थे नकली ‘रसीद बुक’

Ayodhya Ram Mandir Fake Receipt Scam पुलिस की कड़ाई से हुई पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जानकारी के अनुसार, जब भी कोई श्रद्धालु या बड़ा दानी मंदिर परिसर या उसके आसपास दान देने की इच्छा जताता, तो ये आरोपी तुरंत उसे नकली रसीद काटकर दे देते थे। आरोपियों ने पूछताछ में माना कि इस रसीद का मुख्य मकसद श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ कर पैसे ऐंठना और खुद को पकड़ में आने से बचाना था ताकि किसी को जरा भी शक न हो। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ की पुरानी फर्जी रसीद बुक भी बरामद कर ली है, जिनकी अब बारीकी से जांच (वेरिफिकेशन) की जा रही है।

Ayodhya Ram Mandir Fake Receipt Scam तीन मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, चोरी के पैसों से खरीदी गई संपत्तियों पर नजर

मामले की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या पुलिस एक्शन मोड में है। बुधवार को पुलिस प्रशासन ने जेल में बंद पांच आरोपियों में से तीन मुख्य आरोपियों—अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा और करुणेश पांडे—को रिमांड पर लिया है। पुलिस इन तीनों को जेल से बाहर निकालकर उनके गुप्त ठिकानों पर ले गई है, जहां चढ़ावा चोरी से जुड़े सामान, नकदी और अन्य दस्तावेजों की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का पूरा ध्यान अब इस बात पर है कि चोरी और ठगी के इन पैसों को कहां-कहां खपाया गया है।

Ayodhya Ram Mandir Fake Receipt Scam बैंक खातों की खंगाली जा रही डिटेल, आलीशान मकान और गाड़ियां होंगी जब्त!

जांच अधिकारियों के निशाने पर मुख्य रूप से आरोपी अनुकल्प मिश्रा की हाल ही में खरीदी गई बेशकीमती प्रॉपर्टीज हैं। पुलिस आरोपियों से उनके बैंक खातों में जमा मोटी रकम, हाल ही में खरीदे गए आलीशान नए घर, महंगी गाड़ियों और विभिन्न जगहों पर निवेश की गई जमीनों को लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर आरोपियों के सभी ठिकानों की गहन तलाशी ली जाएगी और अवैध कमाई से खड़ी की गई संपत्तियों को कुर्क या जब्त करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।

Read this: Ara Sasaram State Highway Accident आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर हादसा: पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी ने बाइक सवार युवक को रौंदा, हालत नाजुक; सदर अस्पताल रेफर