ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास: 10 साल बाद वनडे में 400+ का स्कोर, साउथ अफ्रीका को मिला 432 रन का लक्ष्य

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास: 10 साल बाद वनडे में 400+ का स्कोर, साउथ अफ्रीका को मिला 432 रन का लक्ष्य

मैकाय में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का तूफान खड़ा कर दिया। टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 2 विकेट खोकर 431 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने लगभग 10 साल बाद वनडे में 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 4 मार्च 2015 को अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में 417 रन बनाए थे।


ऑस्ट्रेलिया का तीसरा 400+ स्कोर

वनडे क्रिकेट में यह सिर्फ तीसरी बार है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

  • पहली बार – 2006 में जोहांसबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 434/4 का स्कोर। हालांकि, उस मैच में साउथ अफ्रीका ने 438 रन बनाकर जीत हासिल की थी।
  • दूसरी बार – 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में 417/6 रन।
  • तीसरी बार – अब 2025 में मैकाय में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 431/2 रन।

सबसे ज्यादा 400+ स्कोर वाली टीमें

वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका सबसे आगे है जिसने अब तक 8 बार 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

  • भारत 7 बार 400+ स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है।
  • ऑस्ट्रेलिया अब 3 बार यह आंकड़ा पार कर चुका है।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की शतकीय बरसात

इस मुकाबले में तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े:

  • ट्रैविस हेड – 103 गेंदों पर 142 रन
  • मिचेल मार्श – 106 गेंदों पर 100 रन
  • कैमरन ग्रीन – नाबाद 118 रन

इसके अलावा विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 37 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाकर टीम का स्कोर और मजबूत कर दिया।


हेड और मार्श की रिकॉर्ड साझेदारी

  • दोनों ओपनर्स ने मिलकर 205 गेंदों पर 250 रन की साझेदारी की।
  • यह साझेदारी ऑस्ट्रेलिया की पारी की नींव साबित हुई।

टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने कुछ बदलाव किए:

  • जोश हेजलवुड को आराम दिया गया।
  • सॉन एबट की वापसी हुई।
  • आरोन हार्डी को बाहर रखा गया और कूपर कोनोली को सातवें नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका मिली।

ऑस्ट्रेलिया ने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका को 432 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया की इस चुनौतीपूर्ण स्कोर का कैसे जवाब देता है।

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: पेट्रोलियम कंपनियों का बड़ा फैसला, कई संस्थानों

Balod में अतिक्रमण हटाने का प्रशासनिक बुलडोजर अभियान शुरू

Report by: Rajesh Sahu Balod: बालोद जिले के NH-930 के किनारे अतिक्रमण

Gurugram में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Report by: Anuj Panchal Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा

TV actress Kanika Mann ने महाकालेश्वर में भस्म आरती में लिया भाग

Report by: Vishal Dubey TV actress Kanika Mann: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध

Gary Kirsten बने श्रीलंका के नए हेड कोच, 2027 वनडे विश्व कप पर रहेगा फोकस, 15 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी

Gary Kirsten: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें read also:MP: Top 10

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें read also: Horoscope: 10-03-26

Horoscope: 10-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी