,

बिहार के स्कूल में हाजिरी घोटाला: कभी गाय-बकरी तो कभी सड़क और अलमारी की फोटो से दर्ज हो रही उपस्थिति

BY: Yoganand Shrivastva

बिहार: बांका जिले में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। ई-शिक्षा कोष के तहत लागू इस प्रणाली में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर बड़े पैमाने पर लापरवाही बरती जा रही है। अधिकारियों की सख्ती के बावजूद कुछ शिक्षक सिस्टम को चकमा देने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पहले भी कई शिक्षक स्कूल पहुंचने की बजाय ऑटो, रिक्शा, बस, कार जैसी जगहों से अपनी हाजिरी दर्ज कर चुके हैं। अब मामला और गंभीर हो गया है, क्योंकि कई शिक्षक दूर-दराज के जिलों से भी अपनी उपस्थिति बना रहे हैं। इनमें जमशेदपुर, नवादा, भागलपुर, पटना, देवघर और गोड्डा जैसे जिले शामिल हैं।

हाजिरी में अजीब तस्वीरें अपलोड करने का मामला

अब एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। धोरैया प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बगरोईया में कार्यरत शिक्षिका पूनम कुमारी की ऑनलाइन हाजिरी में इंसान की बजाय गाय, बकरी, सड़क और अलमारी जैसी तस्वीरें अपलोड हो रही हैं।

  • 20 मार्च को सुबह 9:28 बजे शिक्षिका की हाजिरी में गाय और उसके बछड़े की तस्वीर दर्ज की गई।
  • 21 मार्च को सुबह 9:20 बजे उनकी जगह अलमारी की तस्वीर अपलोड हुई।
  • 23 मार्च को शिक्षिका के स्थान पर दो बकरियों की फोटो से उपस्थिति दर्ज की गई।
  • 18 मार्च को हाजिरी में खाली कुर्सी की तस्वीर लगाकर उनकी उपस्थिति दर्शाई गई।

शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

इस गड़बड़ी के सामने आने के बाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार यादव ने शिक्षिका पूनम कुमारी से जवाब तलब किया है। इसके अलावा, ई-शिक्षा कोष में हाजिरी न लगाने वाले अन्य शिक्षकों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनमें पीएस नयाडीह सिकानपुर रजौन के प्रधानाध्यापक बिंदेश्वरी यादव, बगरोईया की प्रभारी फूल कुमारी और एनपीएस ढोढियाटीकर फुल्लीडुमर के संजय कुमार दास शामिल हैं।

इस स्कूल में किसी भी शिक्षक की ऑनलाइन उपस्थिति सही तरीके से दर्ज नहीं हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है और दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

लोकतंत्र के लिए चुनौतीपूर्ण दौर’, राहुल गांधी के दावे पर संजय राउत का लोकसभा अध्यक्ष पर हमला…यह भी पढ़े

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. नौकरी के लिए रूस गया…

MP: Top 10

MP: 1. एमपी बीजेपी का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक…