,

Asia Cup 2025 Points Table: सुपर-4 की रेस में भारत-पाकिस्तान पक्के, आज तय होंगी बाकी 2 टीमें

Asia Cup 2025 Points Table: सुपर-4 की रेस में भारत-पाकिस्तान पक्के, आज तय होंगी बाकी 2 टीमें

BY: MOHIT JAIN

Asia Cup 2025 Super-4 Race: पाकिस्तान ने यूएई को हराकर सुपर-4 में जगह पक्की कर ली है। भारत पहले ही इस चरण में पहुंच चुका है। अब सबकी नजरें ग्रुप-बी पर हैं, जहां श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला कड़ा हो गया है।

पाकिस्तान ने पक्की की सुपर-4 की जगह

एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज का रोमांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है।

  • पाकिस्तान ने ग्रुप-ए के अपने आखिरी मैच में यूएई को 41 रनों से हराया।
  • इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली।
  • भारत पहले ही अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सुपर-4 में पहुंच चुका है।

अब ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान की एंट्री कन्फर्म हो चुकी है।

ग्रुप-बी में त्रिकोणीय मुकाबला

ग्रुप-बी में अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है। यहां श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश – तीनों सुपर-4 की रेस में शामिल हैं।

  • श्रीलंका: 4 अंक, नेट रनरेट +1.546
  • बांग्लादेश: 4 अंक, नेट रनरेट -0.270
  • अफगानिस्तान: 2 अंक, नेट रनरेट +2.150

संभावित समीकरण:

  • अगर श्रीलंका अफगानिस्तान को हराता है तो श्रीलंका और बांग्लादेश, दोनों सुपर-4 में पहुंच जाएंगे।
  • अगर अफगानिस्तान जीतता है फिर अफगानिस्तान सुपर-4 में जाएगा और श्रीलंका व बांग्लादेश में से बेहतर नेट रनरेट वाली टीम को टिकट मिलेगा।

भारत का टॉप पर रहना तय

ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में भारत और पाकिस्तान पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुके हैं।

  • भारत 4 अंकों और +4.793 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर है।
  • 19 सितंबर को भारत का आखिरी लीग मैच ओमान से होगा।
  • इस स्थिति में भारत का टॉप पर रहना लगभग तय है।

सुपर-4 में भारत का पहला मुकाबला 21 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ होगा, जो टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज मैच माना जा रहा है।

Asia Cup 2025 Super-4 की मौजूदा स्थिति

  • ग्रुप-ए से क्वालीफाई: भारत, पाकिस्तान
  • ग्रुप-बी की रेस: श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश
  • निर्णायक मुकाबला: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (18 सितंबर)

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…