अशोकनगर–गुना बायपास परियोजना को मिली मंज़ूरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ashoknagar-Guna bypass project gets approval

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताया गडकरी का आभार

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निरंतर प्रयासों से मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 96 करोड़ रुपये की अशोकनगर–गुना बायपास परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की है।

सिंधिया ने जताया आभार

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देगी। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि उनके द्वारा लिखे पत्र पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अशोकनगर–गुना मार्ग (SH-20) से जुड़े रूसला बुजुर्ग–इटवा–मलखेड़ी–मोहरी–इंग्लखेड़ी–अशोकनगर–विदिशा (MDR) मार्ग के निर्माण हेतु 96 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

परियोजना से होगा क्षेत्रीय विकास

अशोकनगर–गुना बायपास अब क्षेत्रीय विकास की नई धुरी बनने जा रही है। इस मार्ग के निर्माण से न केवल यातायात और आवागमन सुगम होंगे, बल्कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसे क्षेत्रों में भी नए अवसर पैदा होंगे।

ग्रामीण अंचलों को कस्बों और बड़े शहरों से जोड़ते हुए यह सड़क स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगी और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

लंबित मांगों को मिला हल

सिंधिया ने 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर अशोकनगर बायपास को स्वीकृति देने का आग्रह किया था। शनिवार को जबलपुर आगमन के दौरान गडकरी जी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर क्षेत्र के लाखों नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी कर दी।

आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत नींव

सिंधिया के प्रयास और गडकरी के सहयोग से अशोकनगर के विकास की नई तस्वीर उभरने जा रही है। ये परियोजनाएँ न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करेंगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रगति की मजबूत नींव भी रखेंगी।

Dhanbad नगर निकाय चुनाव: ₹1.99 लाख से अधिक नकद पर रहेगी प्रशासन की नजर, 23 फरवरी को मतदान

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और

Sheikhpura: बजट 2026 ऐतिहासिक और जनउपयोगी, विकास को मिलेगी नई गति – मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura : बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं

Jamtara: नीलदहा में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara: जामताड़ा जिले के नीलदहा गांव में रविवार से

Mahidpur: गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक चल समारोह और कलश यात्रा से महका नगर

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र