APK File Scam: एक APK, एक क्लिक और फोन हैंग होते ही 93 हजार गायब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
APK File Scam

APK File Scam: ग्वालियर में एक युवक को ऑनलाइन शादी का निमंत्रण कार्ड खोलना भारी पड़ गया। वॉटसऐप पर आए एक एपीके फाइल वाले इन्विटेशन को ओपन करते ही मोबाइल हैंग हो गया और कुछ दिनों बाद खाते से 93 हजार 498 रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

APK File Scam: वॉटसऐप पर आया शादी का निमंत्रण

घटना तानसेन नगर, ग्वालियर की है।
53 वर्षीय आशीष गौर, 08 जनवरी की शाम घर पर मोबाइल चला रहे थे। इसी दौरान उनके परिचित सुरेन्द्र यादव के नंबर से वॉटसऐप पर शादी का निमंत्रण कार्ड आया। कार्ड एपीके फाइल के रूप में था, जिसे उन्होंने सामान्य समझकर खोल लिया।

APK File Scam: फाइल खोलते ही मोबाइल हुआ हैंग

जैसे ही आशीष ने फाइल ओपन की, उनका मोबाइल हैंग होकर गूगल स्क्रीन पर अटक गया। कुछ देर बाद मोबाइल अपने आप सामान्य हो गया। उस समय उन्हें किसी गड़बड़ी का अंदेशा नहीं हुआ।

APK File Scam

चार दिन बाद खाते से उड़ गए पैसे

12 जनवरी की शाम करीब 6 बजे, आशीष के मोबाइल पर बैंक से संदेश आए।
यूपीआई के जरिए तीन से चार बार में कुल 93,498 रुपए खाते से निकल चुके थे। संदेश देखते ही उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

तुरंत बैंक और पुलिस को दी सूचना

पैसे कटने की जानकारी मिलते ही आशीष ने बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक कराया।
इसके बाद हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद ग्वालियर थाने में ऑनलाइन धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।

पीड़ित बोला – ओटीपी भी शेयर नहीं किया

APK File Scam

आशीष ने पुलिस को बताया कि

“मैंने किसी को न तो ओटीपी दिया और न ही कोई कॉल आया, फिर भी खाते से पैसे निकल गए।”

बैंक अधिकारियों ने समझाया कि एपीके फाइल ओपन करते ही मोबाइल का एक्सेस ठगों तक पहुंच गया, जिससे यह ठगी हुई।

APK File Scam: ऐसे होता है एपीके के जरिए साइबर फ्रॉड

साइबर अपराधी अक्सर

  • चालान, शादी कार्ड या किसी जरूरी सूचना के नाम पर एपीके फाइल भेजते हैं
  • लोग जिज्ञासा में फाइल खोल लेते हैं
  • फाइल खुलते ही मोबाइल का डेटा ठगों तक पहुंच जाता है
  • इसके बाद पिन, पासवर्ड और बैंक जानकारी चुराकर खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं

APK File Scam: पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि

  • अनजान एपीके फाइल कभी न खोलें
  • शादी, चालान या किसी लिंक की पहले पुष्टि करें
  • ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत और बैंक को सूचना दें

यह मामला एक बार फिर चेतावनी है कि एक छोटी सी लापरवाही बड़ी आर्थिक चपत में बदल सकती है।

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को

Bhagalpur में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

Report by: Sanjeev Sharma Bhagalpur: भागलपुर से बड़ी खबर है। रेल पुलिस

Durg में अफीम खेती का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच

Report by: Vishnu Gautam Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के

Bokaro में ऑटो को हाईवा ने मारी टक्कर, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो के चिराचास थाना क्षेत्र में नेशनल

IPL 2026: 19वें सीजन के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे

Bhopal के अल रशीद हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान ‘निरामयम्’ योजना से सस्पेंड

Bhopal: राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना अंतर्गत पात्र एवं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ के आज की 10 बड़ी खबरें.. 1. पूर्व गृहमंत्री के

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश के आज की 10 बड़ी खबरें... 1. MP में

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने