अनूपपुर में RSS पर टिप्पणी विवाद: कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के खिलाफ FIR दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Anuppur: FIR filed against Congress district president Guddu Chauhan for his RSS remarks

रिपोर्ट- पुनीत कुमार सेन, एडिट- विजय नंदन

अनूपपुर: जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर सोशल मीडिया पर की गई विवादित टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। कोतमा पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौहान उर्फ गुड्डू चौहान के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। ये धाराएं पुराने IPC की धारा 505(2), 295A और 153A के अनुरूप हैं, जो धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सार्वजनिक शांति भंग करने से संबंधित हैं।

शिकायतकर्ता बाल्मिक प्रसाद तिवारी, निवासी वार्ड नंबर 7, बनिया टोला, कोतमा ने 19 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका आरोप है कि 14 अक्टूबर 2025 को गुड्डू चौहान ने फेसबुक पर आरएसएस के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने संघ को “दुनिया का सबसे बड़ा फर्जी, झूठ, चरित्रहीन संगठन” बताया। पोस्ट के वायरल होने के बाद आरएसएस और सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने कोतमा और अनूपपुर में विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

रत्नाम्भर शुक्ला, थाना प्रभारी कोतमा ने कहा कि “FIR दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी पक्षों को सुचारू और कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा।

पुलिस कार्रवाई: कोतमा पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह देखना होगा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के खिलाफ आगे क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार