Anuppur: पानी के लिए अडानी से आर-पार की जंग! केवई नदी की धार रोकने पर भड़के ग्रामीण; झुकना पड़ा प्रबंधन, पोकलेन से खोलना पड़ा बैराज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Anuppur

Report: Punit sen

Anuppur मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में अडानी पावर प्लांट और स्थानीय ग्रामीणों के बीच ‘पानी’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। क्षेत्र की जीवनदायिनी मानी जाने वाली केवई नदी की बहती धार को कंपनी द्वारा बैराज बनाकर रोके जाने के बाद, जनता का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस के नेतृत्व में हुए उग्र विरोध प्रदर्शन के आगे आखिरकार कंपनी प्रबंधन को झुकना पड़ा और पोकलेन मशीन बुलाकर नदी के रुके हुए पानी को छोड़ना पड़ा।

Anuppur 5 लाख की आबादी के जलसंकट का सवाल

मामला अनूपपुर के छतई स्थित अडानी पावर प्लांट से जुड़ा है। कंपनी ने अपने प्लांट की जरूरतों को पूरा करने के लिए केवई नदी पर बैराज का निर्माण किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बैराज के कारण नदी की प्राकृतिक धार पूरी तरह रुक गई थी, जिससे नीचे के क्षेत्रों में नदी सूखने की कगार पर पहुँच गई। उल्लेखनीय है कि इस नदी के जलस्रोत पर लगभग 5 लाख की आबादी अपनी दैनिक जरूरतों और खेती के लिए निर्भर है।

Anuppur अडानी के बैराज पर धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

आने वाले दिनों में पानी की भारी किल्लत की आशंका को देखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान एवं जिला पंचायत सदस्य रिंकू रामजी मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण बैराज स्थल पर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने अडानी प्रबंधन के साथ-साथ प्रदेश की भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्थानीय कैबिनेट मंत्री दिलीप जायसवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात रहे।

Anuppur वादे से मुकरने का आरोप: ‘सोन’ के बदले ‘केवई’ पर कब्जा

ग्रामीणों ने कंपनी पर धोखेबाजी का गंभीर आरोप लगाया है।

  • क्या था वादा: बैराज निर्माण के समय कंपनी ने आश्वासन दिया था कि वे केवई नदी की धार को प्रभावित नहीं करेंगे। पानी सोन नदी से पाइपलाइन के जरिए लाया जाएगा और यहाँ केवल स्टॉक किया जाएगा।
  • हकीकत: आरोप है कि कंपनी ने गुपचुप तरीके से केवई नदी की मुख्य धार को ही रोककर बैराज भरना शुरू कर दिया, जिससे नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया।

Anuppur बढ़ते दबाव के बाद झुका प्रबंधन

जनता के बढ़ते आक्रोश और धरने के दबाव में आकर अंततः अडानी कंपनी के अधिकारियों को पीछे हटना पड़ा। प्रशासन की मौजूदगी में पोकलेन मशीन मंगवाई गई और बैराज के पास रोकी गई पानी की धार को दोबारा खोला गया। नदी में फिर से पानी बहता देख ग्रामीणों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया है।

Read this: Child Protection Workshop: रायपुर में बाल संरक्षण पर मंथन, एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

stock market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1700 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

by: digital desk मुंबई, घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने

Child Protection Workshop: रायपुर में बाल संरक्षण पर मंथन, एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Child Protection Workshop: बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर विशेषज्ञों की चर्चा

Road Accident: दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई

Road Accident: सेक्टर 2 चौक पर हुआ हादसा, दो युवक गंभीर घायल

Ambikapur bulldozer action: बुलडोजर अभियान के तहत 39 अवैध मकान ध्वस्त

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur bulldozer action: अंबिकापुर में प्रशासन ने आज

Park Cleanliness Drive: खबर का बड़ा असर, इंदिरा पार्क में शुरू हुआ सफाई अभियान

Park Cleanliness Drive: नगर पालिका हरकत में, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित

Fort Kochi रेड जोन में ड्रोन उड़ाने का आरोप, दो अमेरिकी पर्यटकों पर दर्ज FIR

Fort Kochi: केरल के फोर्ट कोच्चि में हाई-सिक्योरिटी रेड जोन में ड्रोन

CG: Top 10

CG: 1. बिलासपुर बैग चोरी के शक में बाजार में मारपीटबिलासपुर के

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मौसम में बदलाव और बारिश का अलर्टमध्य प्रदेश में

Horoscope: 24-03-26

Horoscope: जानें मंगलवार का राशिफल, किस राशि को होगा लाभ और किसे