रिपोर्टर: मुकुल शुक्ला
सागर: सागर जिले की बांदरी नगर परिषद क्षेत्र में देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को दूसरी बार क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से अहिरवार समाज और बांदरी के ग्रामीणों में गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण यह घटना दोबारा हुई है। पहली बार मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के बाद परिषद ने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, लेकिन इस बार जब घटना हुई तो कैमरे बंद मिले।
घटना की जानकारी सुबह होते ही ग्रामीणों का गुस्सा नगर परिषद के अधिकारियों पर भी फूट पड़ा। अहिरवार समाज के लोगों ने दोषियों और नगर परिषद के जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अहिरवार समाज और सर्वसमाज के साथ मिलकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।





