बासनवाही में भारतमाला परियोजना को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Villagers' anger erupted over Bharatmala project in Basanwahi, 300 people held a public meeting

BY- ISA AHMAD

300 लोगों ने की आमसभा

नरहरपुर क्षेत्र के बासनवाही गांव में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बनाए जा रहे पुल की ऊंचाई कम होने और परियोजना से जुड़े कर्मचारियों की गुंडागर्दी से परेशान होकर करीब 300 ग्रामीणों ने आमसभा का आयोजन किया। ग्रामीणों ने गांव के बीच बनाए जा रहे इस पुल की निर्माण प्रक्रिया और इसकी ऊंचाई को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित पुल मुख्य सड़क से काफी नीचे स्तर पर बना हुआ है, जिससे वर्षा ऋतु में पानी का जमाव होगा और निकासी की व्यवस्था भी अपर्याप्त है। मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के इंजीनियर भी ग्रामीणों की आपत्तियों का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और केवल “ऊपर से आदेश है” कहकर पल्ला झाड़ते रहे।

सभा के दौरान ग्रामीणों ने परियोजना कैंप के कर्मचारियों की मनमानी और बदसलूकी का भी जिक्र किया। उनका आरोप है कि मजदूर गांव के खेतों में खुले में शौच कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। गांव पहले से 100% शौचालययुक्त है, लेकिन इन मजदूरों की हरकतों से स्वच्छता को ठेस पहुंच रही है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कैंप से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे और पॉलिथीन को जानवर खा जाते हैं, जिससे 10 से अधिक गाय-बकरियों की मौत हो चुकी है।

ग्रामीणों ने कंपनी को मंगलवार रात तक क्षतिपूर्ति करने की चेतावनी दी है। यदि तय समय में कार्रवाई नहीं की गई, तो बुधवार को महिलाएं और पुरुष मिलकर कंपनी कैंप के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।

सभा में ग्रामीणों ने हाल ही में हुई मारपीट की घटनाओं और मजदूरों की दबंगई पर भी कड़ी नाराजगी जताई। एक हाइवा चालक को बेल्ट से बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बावजूद प्रशासन की चुप्पी को निंदनीय बताया गया। ग्रामीणों ने महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए, अब किसी भी महिला को सड़क निर्माण कार्य में भेजने पर रोक लगाने की बात कही।

ग्रामीणों ने स्वदेश न्यूज़ चैनल के माध्यम से जिला प्रशासन और शासन से मांग की है कि मारपीट करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस पूरे मामले से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया, तो विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक शांति पर भी संकट उत्पन्न हो सकता है।

रिपोर्टर: चन्द्रभान साहू

Dhanbad नगर निकाय चुनाव: ₹1.99 लाख से अधिक नकद पर रहेगी प्रशासन की नजर, 23 फरवरी को मतदान

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और

Sheikhpura: बजट 2026 ऐतिहासिक और जनउपयोगी, विकास को मिलेगी नई गति – मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura : बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं

Jamtara: नीलदहा में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara: जामताड़ा जिले के नीलदहा गांव में रविवार से

Mahidpur: गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक चल समारोह और कलश यात्रा से महका नगर

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र