,

हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं के बीच दिल्ली में केजरीवाल को बड़ा झटका, विधायक राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से सियासी पिच पर बल्लेबाजी करती नजर आ रही हैं। हरियाणा में कांग्रेस-आप गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है लेकिन इन सबके बीच दिल्ली में केजरीवाल की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आज कांग्रेस में शामिल हो गए।

इस मौके पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा मौजूद रहे। वेणुगोपाल ने कहा कि गर्व का क्षण है कि देश की राजनीति के अहम चेहरे अम्बेडकरवादी नेता राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

क्या बोले राजेंद्र पाल गौतब?

वहीं कांग्रेस में शामिल होने की वजह राजेंद्र पाल गौतम ने बताते हुए कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान वाले राहुल गांधी के नारे ने दिल को छू लिया। सामाजिक न्याय की लड़ाई आगे ले जाने के लिए मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर कई दौर की बैठक हो चुकी है। कांग्रेस से आप 90 में से 10 सीटों की मांग कर रही है। जबकि कांग्रेस 10 नहीं बल्कि 7 सीट देने को तैयार है। जिसकी वजह से दोनों पार्टियों में पेंच फंसा हुआ है।

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…