अंबिकापुर: जेल कैंपस में मोबाइल से बात करता मिला अपराधी, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अंबिकापुर: जेल कैंपस में मोबाइल से बात करता मिला अपराधी, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Reporter: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

अंबिकापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। केंद्रीय जेल अंबिकापुर के कैंपस से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें जिलाबदर अपराधी अंश पंडित मोबाइल से बात करते दिखाई दे रहा है।

जेल गेट के पास मोबाइल पर बात करता मिला आरोपी

वीडियो में आरोपी अंश पंडित जेल के मुख्य गेट के पास आराम से बैठकर मोबाइल फोन से बात करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि कोतवाली पुलिस आरोपी को मारपीट के मामले में जेल दाखिल कराने पहुंची थी, तभी यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया।

ASI के घर में घुसकर की थी मारपीट

जानकारी के अनुसार, आरोपी अंश पंडित पर ASI के घर में घुसकर अपने साथियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल परिसर के अंदर से इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बावजूद आरोपी का मोबाइल इस्तेमाल करना जेल व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को