अलवर: बीचगावा में करंट से दो कांवड़ियों की मौत, 30 से अधिक घायल; लोगों ने लगाया जाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Alwar: Two kanwariyas died due to electric shock in Beechgawa, more than 30 injured; people blocked the road

रिपोर्ट- सुमन, अलवर

राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के बीचगावा गांव में बुधवार सुबह शिवभक्तों के लिए कावड़ यात्रा का पावन क्षण एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया। कावड़ की परिक्रमा के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 से अधिक कांवड़िए और ग्रामीण झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है और आक्रोशित लोगों ने लक्ष्मणगढ़-मंडावर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

हादसे का विवरण
बीचगावा गांव के ग्रामीण हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर गांव में कांवड़ यात्रा निकाल रहे थे। शिवरात्रि के अवसर पर बुधवार सुबह कांवड़ की परिक्रमा के दौरान अचानक श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में दो कांवड़ियों की जान चली गई। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायलों का इलाज जारी
घायलों को तत्काल गढ़ीसवाईराम सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 गंभीर घायलों को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में रेफर किया गया है। 3-4 घायलों को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रशासन और पुलिस मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार ममता कुमारी, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। अधिकारियों ने बताया कि करंट हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से या तार टूटने की वजह से लगा है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल बिजली विभाग और प्रशासन संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों का विरोध
हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों और कांवड़ियों ने लक्ष्मणगढ़-मंडावर मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह बड़ा हादसा हुआ है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

तहसीलदार ममता कुमारी ने बताया
“घटना के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया है। घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन पीड़ितों के साथ है। करंट लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।”

इस हादसे ने शिवभक्तों के उत्साह को शोक में बदल दिया है। एक ओर जहां शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालु गंगाजल चढ़ाने की तैयारी में थे, वहीं दूसरी ओर यह बिजली हादसा उनकी आंखों में आंसू और गांव में मातम छोड़ गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

रिपोर्टर: ऋषभ कुमार Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल