ईचाक प्रखंड में सूक्ष्म सिंचाई योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, किसानों ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Rupesh kumar Das

हजारीबाग: ईचाक प्रखंड में सूक्ष्म सिंचाई योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों ने किसानों को परेशान कर दिया है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा प्रदान करने की सरकारी पहल पर सवाल उठते देख कई किसान अब हताश हैं। ईचाक प्रखंड के दर्जनों किसानों का कहना है कि योजना का लाभ लेने के लिए उन्हें महीनों तक कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि प्रखंड स्तर के अधिकारी और कर्मचारी आवेदन प्रक्रिया के दौरान रिश्वत की मांग करते हैं और भुगतान नहीं करने पर आवेदन लंबित कर दिया जाता है।

इस स्थिति को लेकर किसानों ने हजारीबाग के उपायुक्त को सामूहिक शिकायत पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। अजय कुमार मेहता, कृष्णा कुमार मेहता और दिलीप कुमार ने बताया कि योजना का वास्तविक लाभ मिलने की बजाय उन्हें भ्रष्टाचार और लापरवाही का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी उम्मीदें टूट गई हैं।

इस पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार रवि ने कहा कि किसानों के आरोप निराधार हैं और योजना का लाभ केवल योग्य और दस्तावेज़ पूरा करने वाले लाभुकों को ही दिया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को आवेदन और संबंधित कागजात स्वयं कार्यालय में जमा करना आवश्यक है और स्थल निरीक्षण के बाद ही किसी किसान को योजना से जोड़ा जाता है।

इस विवाद ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर सही तरीके से किसानों तक पहुंच रहा है या नहीं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया