Akhil Bharatiya Gurjar Mahasabha: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की 117 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सर्वसम्मति से श्री लोकेन्द्र गुर्जर को अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन की युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Akhil Bharatiya Gurjar Mahasabha: लोकेन्द्र गुर्जर ने जताया आभार
नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री लोकेन्द्र गुर्जर ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र भाटी (पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश) सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
Akhil Bharatiya Gurjar Mahasabha: युवाओं को संगठित करना होगी प्राथमिकता

श्री लोकेन्द्र गुर्जर ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता समाज के युवाओं को संगठित करना और शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण के लिए ठोस पहल करना होगी। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही समाज की असली ताकत है और संगठन के माध्यम से उन्हें सही दिशा, नेतृत्व और अवसर प्रदान किए जाएंगे।
Akhil Bharatiya Gurjar Mahasabha: समाज के गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
इस नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने श्री लोकेन्द्र गुर्जर को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।





