Akhil Bharat Hindu Mahasabha: परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज की उत्तर प्रदेश यात्रा: श्रद्धा, संगठन और राष्ट्रहित का संकल्प

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Akhil Bharat Hindu Mahasabha

Edit by: Priyanshi Soni

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातन धर्म के प्रखर प्रवक्ता परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज की उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय यात्रा का आयोजन श्रद्धा, संगठनात्मक शक्ति और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ हुआ। मथुरा मार्ग पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी का हृदयस्पर्शी स्वागत किया।

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: कानपुर और फतेहपुर में कार्यक्रम

Akhil Bharat Hindu Mahasabha

कानपुर में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा और प्रदेश संगठन मंत्री राज कुमार सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ स्वामी जी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद फतेहपुर में प्रदेश मंत्री अनिल सिंह एवं उनकी टीम ने स्वामी जी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पावन स्नान

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज प्रयागराज पहुंचे और 21 जनवरी की रात्रि प्रवास किया। प्रातःकाल उन्होंने माघ मेला क्षेत्र में त्रिवेणी संगम पर पावन स्नान कर विश्व मंगल, राष्ट्र कल्याण और मानवता की सुख-शांति के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था कुमार नारायण जी, भाजपा वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: काशी में भव्य आयोजन और मार्गदर्शन

प्रयागराज के पश्चात स्वामी जी काशी के लिए प्रस्थान किए। सुभाष भवन में आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि रहे। इसके बाद देवेंद्र पाठक जी और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत पांडे जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वामी जी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: जौनपुर में स्वागत और आगामी योजनाएँ

Akhil Bharat Hindu Mahasabha

काशी में कार्यक्रमों के पश्चात स्वामी चक्रपाणि जी जौनपुर के लिए रवाना हुए। यहाँ संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता और सहयोगी बच्चा भैया के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: यात्रा का उद्देश्य और हिंदू स्वाभिमान यात्रा की योजना

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज की यह उत्तर प्रदेश यात्रा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्र चेतना और हिंदू समाज के स्वाभिमान को सशक्त करने का संकल्प लेकर की गई। अखिल भारत हिंदू महासभा इस यात्रा के दौरान यह विचार कर रही है कि आगामी अप्रैल में उत्तर प्रदेश में “हिंदू स्वाभिमान यात्रा” निकाली जाए या नहीं।

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार