,

Foreign Couple Hindu Wedding: विदेशी प्रेम कहानी आगरा में परवान चढ़ी, फ्रांस के बुजुर्ग जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से किया विवाह

Foreign Couple Hindu Wedding

REPORT BY: FARHAN KHAN, EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Foreign Couple Hindu Wedding: फ्रांस से आए 74 वर्षीय फिलिप और 68 वर्षीय सिल्विया ने 40 वर्षों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद भारतीय संस्कृति और परंपराओं से प्रभावित होकर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया।

राधा-कृष्ण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई शादी

जोड़े ने आगरा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में वैदिक विधि-विधान के तहत अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और जीवनभर के लिए एक-दूसरे के हमसफर बनने का संकल्प लिया।

Foreign Couple Hindu Wedding: विदेशियों को भारत की संस्कृति से मिला आध्यात्मिक संतोष

Foreign Couple Hindu Wedding

विदेशी जोड़े ने बताया कि 25 दिनों के भारत भ्रमण के दौरान भारतीय संस्कार और आध्यात्मिकता ने उन्हें अत्यंत प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय विवाह केवल सामाजिक रस्म नहीं बल्कि आत्मा को जोड़ने वाला पवित्र संस्कार है।

स्थानीय लोगों ने देखा भारतीय परंपरा का वैश्विक प्रभाव

मंदिर में मौजूद स्थानीय लोगों ने इस अनोखे विवाह को देखकर भारतीय संस्कृति की गहराई और वैश्विक प्रभाव को महसूस किया। फिलिप और सिल्विया ने कहा,
“भारतीय विवाह की परंपराएं दिल को छू जाती हैं। यहां के मंत्र, संस्कार और रीति-रिवाज हमें सच्चे अर्थों में जीवनसाथी बनने का एहसास दिलाते हैं।”

Foreign Couple Hindu Wedding: ताजमहल की छांव में जन्मी यह कहानी बनी भारतीय संस्कृति की मिसाल

इस विवाह ने साबित कर दिया कि प्रेम और संस्कृति की कोई सीमा नहीं होती। ताजमहल की छांव में जन्मी यह कहानी अब भारतीय परंपराओं की वैश्विक स्वीकार्यता की मिसाल बन गई है।

READ ALSO: Prayagraj : सेना का ट्रेनी विमान क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Chanakya Niti: जीवन में इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य नीति में बताया क्यों जरूरी है आत्मसम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख विद्वानों, रणनीतिकारों और…