,

Day 1 Box Office Collection: अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी

Day 1 Box Office Collection: अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी

BY: MOHIT JAIN

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म “अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस बायोपिक का निर्देशन रवींद्र गौतम ने किया है और कहानी शांतनु गुप्ता की किताब “द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर” से प्रेरित है।

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर इसे अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली एलएलबी 3 और देशभक्ति पर आधारित फिल्म निशानची से कड़ी टक्कर मिल रही है।

ओपनिंग डे पर इतनी कमाई

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में पहले दिन मात्र 0.20 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके मुकाबले जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग दर्ज की।

स्टार कास्ट और फिल्म से जुड़ी खास बातें

  • निर्देशक: रवींद्र गौतम
  • निर्माता: रितु मेंगी, सह-निर्माता श्रीकांत पगडाला
  • मुख्य कलाकार: अनंत जोशी (मुख्य भूमिका), परेश रावल, दिनेश लाल यादव, पवन मल्होत्रा और गरिमा विक्रांत
  • शूटिंग लोकेशन: ऋषिकेश और धर्मशाला के खूबसूरत घाट व पहाड़

निर्देशक रवींद्र गौतम ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान गंगा किनारे भजन और आरती का हिस्सा बनने से उन्हें गहरी पॉजिटिविटी और ऊर्जा मिली, जो फिल्म के हर फ्रेम में झलकती है।

हिट या फुस्स?

पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद अब सभी की निगाहें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं। अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा तो फिल्म आगे कुछ बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। लेकिन जॉली एलएलबी 3 और निशानची जैसी बड़ी फिल्मों से मिल रही टक्कर इसके लिए चुनौती बन सकती है।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…