AI Summit Protest Case: AI समिट के दौरान हुए शर्टलेस प्रदर्शन मामले में कांग्रेस को राहत मिली है। इस मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को जमानत मिल गई है।
c: 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत

पटियाला हाउस कोर्ट के ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उदय भानु चिब को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने रात में कोर्ट से चिब की पुलिस कस्टडी रिमांड 7 दिन बढ़ाने की मांग की थी, जबकि मामले के दो अन्य आरोपियों के लिए अलग रिमांड अर्जी दाखिल की गई थी।
बचाव पक्ष की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि क्राइम ब्रांच रिमांड बढ़ाने के पर्याप्त कारण नहीं बता पाई। कोर्ट ने आदेश दिया कि चिब अपना पासपोर्ट जमा कराएं और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी कोर्ट में सरेंडर करें।
AI Summit Protest Case: AI समिट के दौरान हुआ था हंगामा
दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन करते समय काफी हंगामा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की और इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया।
AI Summit Protest Case: राजनीतिक प्रतिक्रिया
इस प्रदर्शन और गिरफ्तारी पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और आलोचना की। वहीं, कांग्रेस ने चिब की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि “देश के संविधान हर नागरिक को विरोध करने का अधिकार देता है। हम इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं और जनता की आवाज उठाते रहेंगे।”





