report by: Prayas
Rail Line Fire: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रारोड-गेवरोड नई रेल लाइन निर्माण कर रही कंपनी के यार्ड में भीषण आग लग गई। यह यार्ड गौरेला ओवरब्रिज के पास स्थित है, जहां रेल ट्रैक निर्माण से संबंधित सामान रखा हुआ था।
Rail Line Fire: रबर पैड और रेल सामग्री जलकर खाक
जानकारी के अनुसार आग रेल स्लीपर में इस्तेमाल होने वाले रबर पैड में लगी, जो तेजी से फैल गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 1 करोड़ रुपये का रबर पैड जलकर खाक हो गया है।
Rail Line Fire: कर्मचारियों ने शुरू किया आग बुझाने का प्रयास

घटना के समय मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद नहीं थी। ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
Rail Line Fire: जयपुर की कंपनी कर रही है निर्माण कार्य
रेल यार्ड में रखा सामान जयपुर की SIL कंस्ट्रक्शन कंपनी का बताया जा रहा है, जो पेंड्रारोड से गेवरोड तक नई रेल लाइन निर्माण का कार्य कर रही है।
Rail Line Fire: पुलिस और आरपीएफ मौके पर मौजूद
आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। गौरेला पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
read also: Bijapur: एसटीएफ जवानों ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को बचाकर मानवता की मिसाल पेश की





