,

आगरा: राइफल साफ करते समय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, पिता ने कहा – हादसा, सुसाइड नहीं

BY: Yoganand Shrivastva

आगरा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ज्ञानेंद्र शर्मा की मौत ने उनके घर और परिवार में गहरा शोक पैदा कर दिया है। शुक्रवार को उनके छत पर लाइसेंसी राइफल साफ करते समय अचानक गोली चल गई, जिससे उनका सिर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पिता रिटायर्ड सूबेदार सत्यदेव शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह कोई आत्महत्या नहीं थी। उनका कहना है कि ज्ञानेंद्र सुबह अपने ऑफिस के काम में व्यस्त थे और उसी दौरान राइफल साफ कर रहे थे। राइफल में एक राउंड मौजूद था, जिसका उन्हें पता नहीं था। जैसे ही उन्होंने राइफल का हिस्सा खोला, गोली चल गई और सीधे उनके सिर पर लगी।

परिवार में मातम, दोनों बेटे बेसुध

ज्ञानेंद्र के दो बेटे, जो DPS स्कूल में पढ़ते हैं, घटना के समय घर लौटे तो पिता की लाश देखकर बुरी तरह स्तब्ध हो गए। दोनों अपने कमरे में बंद हो गए और दो दिन से खाना नहीं खाया। मृतक की पत्नी मनीषा और मां विमला भी हादसे से गहरे सदमे में हैं।

घटना का विवरण

ज्ञानेंद्र शर्मा 42 वर्ष के थे और IBM कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। घटना के समय वह वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। पिता सत्यदेव शर्मा ने बताया कि राइफल पहले उनके नाम पर थी, जिसे दो साल पहले ज्ञानेंद्र ने अपने नाम करवा लिया था।

गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी मनीषा तुरंत छत पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है। एडीसीपी आदित्य कुमार ने भी बताया कि प्रारंभिक जांच में राइफल की सफाई के दौरान हादसा होने की पुष्टि हुई है।

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…