,

Agra news: नागालैंड के पर्यटन मंत्री ने दोस्तों संग निहारा ताज,प्रधानमंत्री मोदी और योगी की जमकर की तारीफ

Report: Kareem khan

Agra news: नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन आलोंग आगरा पहुंचे। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल के साय में जमकर फोटो खिंचवाई और ताजमहल की खूबसूरती की जमकर तारीफ भी की।इस दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह ताजमहल की जमकर तारीफ करने के साथ ही बता रहे है कि ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग एक बार ताजमहल जरूर देखे। पर्यटन मंत्री ने दूसरी बार ताजमहल का दीदार किया है। इससे पहले वह साल 1999 को ताजमहल आए थे तब की व्यवस्था और अब की व्यवस्थाओं में उन्होंने काफी अंतर बताया है।

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…