Agra Murder Case: होटल में सनसनीखेज हत्या, शराब पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra Murder Case

Report by: Farhan Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Agra Murder Case: आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। टेड़ी बगिया स्थित एसएन होटल में देर रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद राज चौहान नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Agra Murder Case: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, फायरिंग में गई जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, होटल के अंदर शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोपियों ने राज चौहान पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद राज गंभीर हालत में होटल से बाहर की ओर भागा, लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा किया और बाहर निकलते ही उसे दोबारा गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Agra Murder Case

Agra Murder Case: मौके से पांच खोखे और शराब की बोतलें बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल परिसर से पांच खोखे और शराब की कई बोतलें बरामद की हैं। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

मृतक का आपराधिक इतिहास, हाल ही में जेल से हुआ था रिहा

बताया जा रहा है कि मृतक राज चौहान हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। वह हत्या के प्रयास के एक मामले में सजा काट चुका था। जेल से रिहाई के बाद उसके द्वारा बड़े स्तर पर जश्न मनाया गया था, जिसको लेकर उस समय भी एक मुकदमा दर्ज किया गया था।

Agra Murder Case: इलाका छावनी में तब्दील, कई थानों की फोर्स तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सिटी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, साथ ही होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

पुरानी रंजिश और जेल कनेक्शन की जांच

पुलिस का मानना है कि यह हत्या पुरानी रंजिश और जेल कनेक्शन से जुड़ी हो सकती है। सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Agra Murder Case: पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया शराब पीने के दौरान विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read also: Mahant Nritya Gopal Das Health: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का हालचाल जाना

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

रिपोर्टर: ऋषभ कुमार Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल