एजेंडा: ट्रंप का बिजनेस डील प्लान, आतंकी सरगनाओं पर मेहरबान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agenda: Trump's business deal plan, kind to terrorist leaders

concept: rp shriwastav, by: vijay nandan

ट्रंप का बिजनेस डील प्लान

आतंकी सरगनाओं पर मेहरबान

सीरियाई राष्ट्रपति, पाक जनरल से गलबहियां

रेयर मिनरल्स पर नजर या भू-राजनीतिक चाल ?

भारत को कितना खतरा और कितना नुकसान ?

आज का एजेंडा है.. ट्रंप का बिजनेस डील प्लान, आतंकी सरगनाओं पर मेहरबान, एक समय था जब अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहा था… और आज वही अमेरिका उन्हीं देशों के साथ अरबों डॉलर के सौदे कर रहा है, जिन पर आतंक को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। सीरिया, पाकिस्तान, म्यांमार, अफगानिस्तान, यहां तक कि बांग्लादेश, हर जगह ट्रंप की कंपनियों की डील हो रही है, हर जगह बिजनेसमैम राष्ट्रपति ट्रंप अपने पांव पसार रहे हैं। क्या यह ‘नया अमेरिका’ सिर्फ मुनाफे के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता कर रहा है? या फिर यह चीन को घेरने की एक बड़ी रणनीति है? भारत के लिए ये डील खतरा है या अवसर? आज की बहस में इन्हीं सवालों पर चर्चा करेंगे।

  • वो आतंकवाद के नाम पर था मोस्ट वॉन्टेड
  • जिसपर कभी अमेरिका ने रखा था 1 करोड़ डॉलर इनाम
  • अब वही शख्स सीरिया का राष्ट्रपति है
  • व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मिलाएगा हाथ
  • नाम है अहमद अल-शराआ

जी हां, ये शख्स कभी आतंकी संगठन अल कायदा के सबसे बड़े साथी के नाम से बदनाम था. लेकिन अब व्हाइट हाउस में ट्रंप और अल-शराआ की मीटिंग होगी. यह सीरियाई प्रेसिडेंट की पहली अमेरिकी यात्रा है. ट्रंप ने कहा अब सीरिया को ग्रेटनेस का चांस मिला है. अमेरिका सीरिया के राष्ट्रपति को वैश्विक आतंकी प्रतिबंध की लिस्ट से पहले ही हटा चुका है. सवाल ये है कि आखिर ट्रंप अहमद अल-शराआ पर मेहरबान क्यों हैं. इसका जवाब है..ट्रंप का बिजनेस प्लान..दरअसल ट्रंप एंड कंपनी ने दुनिया भर के आतंकी सरगनाओं के साथ बिजनेस डील का प्लान तैयार किया है. सीरिया में भी ये उसी बिजनेस मॉडल का हिस्सा.

  • ट्रंप इसलिए अहमद अल-शरा पर मेहरबान
  • सीरियाई राष्ट्रपति ने टीम ट्रंप के सामने “ट्रंप टॉवर दमिश्क” का विचार रखा है
  • सीरिया ने UAE के साथ 800 मिलियन डॉलर की पोर्ट डील साइन की है
  • इसमें US कंपनियों को भी मुनाफा कमाने का मौका है
  • US सीरिया में तेल-खनिज संसाधनों में भी निवेश करने जा रहा है
  • अमेरिका दमिश्क में सैन्य अड्डा बनाने की फिराक में है

ट्रंप आतंकी सरगनाओं से गलबहियां कर रहे हैं. इसका दूसरा उदाहरण है..हमारे सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान के जनरल असीम मुनीर..जो आतंकियों का सबसे बड़ा आका हैं, जिसकी व्हाइट हाउस में खूब मेहमाननबाजी हुई. आसिम मुनीर के आतंकी चरित्र के बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप बखूबी जानते हैं. सवाल वही है मुनीर पर क्यों मेहरबान है ट्रंप.. इसका जवाब भी देख लीजिए..

  • ट्रंप इसलिए मुनीर पर मेहरबान
  • मुनीर ने ट्रंप को बलूचिस्तान का रेयर अर्थ मटीरियल देने का प्रस्ताव दिया
  • US मेटल कंपनी और पाक के बीच 500 मिलियन डॉलर की डील हुई
  • पाकिस्तान में Trump फैमिली का क्रिप्टो बिजनेस प्लान फाइनल हुआ
  • पीएम शहबाज के उद्योगपति बेटे का अमेरिका से सोलर पैनल का कारोबार

हमारे एक और पड़ोसी म्यांमार के साथ भी अमूमन ट्रंप का वही बिजनेस डील प्लान है। म्यांमार में पिछले 54 साल से वहां के सैन्य अधिकारी डेमोक्रेसी को कुचलते आ रहे हैं. पिछले चुनाव के बाद भी यही हुआ तानाशाह जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने आंग सान सू की सरकार का तख्तापलट कर दिया. लेकिन अब लोकतंत्र की दुहाई देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति तानाशाह पर मेहरबान हैं. इसकी वजह भी जान लीजिए.

  • ट्रंप इसलिए तानाशाह जनरल मिन पर मेहरबान
  • म्यांमार का कचिन प्रोविंस चीनी बॉर्डर पर रेयर अर्थ माइनिंग का सबसे बड़ा सेंटर है
  • अभी म्यांमार के रेयर अर्थ मिनरल्स पर चीन का कंट्रोल है
  • 2023 में चीन ने लगभग 42000 टन हैवी रेयर अर्थ एलीमेंट एक्सपोर्ट किया
  • अब ट्रंप की तानाशाह मिन से रेयर अर्थ मिनरल्स पर डील हो रही है

ट्रंप अफगानिस्तान के हक्कानी आतंकी गुट पर भी मेहरबान है. अमेरिका ने हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख सिराजुद्दीन हक्कानी, साथ में उसके भाई अब्दुल अजीज और भाई याहह्या हक्कानी पर लगे इनाम को हटा दिया है।
अफगानिस्तान का बगराम एयरबेस अमेरिका के लिए रणनीतिक तौर पर बेहद अहम रहा है। 2021 में तालिबान की अफगानिस्तान में सत्ता स्थापित हुई. तब अमेरिका ने काबुल छोड़ दिया। लेकिन अब अमेरिकी फिर से इसे अपना बेस बनाना चाहता है। ट्रंप की नजर अफगानी खनिज संसाधनों पर भी गढ़ी हुई है.

ट्रंप भारत के एक और पड़ोसी बांग्लादेश पर भी मेहरबान हैं, यहां भी कट्टरपंथी संगठनों ने शेख हसीना सरकार का तख्तापलट कर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था. ये सब हुआ अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में..लेकिन अब ट्रंप यूनुस सरकार के साथ बड़ी डील कर रहे हैं। बांग्लादेश अरबों डॉलर का अमेरिका से गेहूं-सोयाबीन खरीदेगा, US कंपनी से हर साल 5 मिलियन मीट्रिक टन LNG आयात भी करेगा।

ट्रंप की इन आतंकी सरगनाओं के साथ डीले बिजनेस की आड़ में भू-राजनीतिक चाल भी है। दिखने में ये निवेश और ऊर्जा सौदे लगते हैं, लेकिन असली मकसद एशिया में चीन की पकड़ को कमजोर करना है। ट्रंप उन देशों से हाथ मिला रहे हैं जो कभी आतंक या तानाशाही के प्रतीक रहे हैं, यह “मुनाफे की कूटनीति” लोकतंत्र और सुरक्षा दोनों के लिए खतरा बन सकती है। भारत के लिए चिंता यह है कि इन सौदों से पाकिस्तान और बांग्लादेश फिर से सक्रिय हो सकते हैं, जिससे सीमाई अस्थिरता बढ़ेगी। ट्रंप की रणनीति साफ है, संसाधनों पर कब्जा और चीन पर दबाव। पर सवाल अब भी वही है क्या यह डीलें शांति लाएंगी या नया संकट खड़ा करेंगी? चैनल हेड आरपी श्रीवास्तव के साथ विजय नंदन, स्वदेश न्यूज।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई