,

ADA Bulldozer Action: आगरा में अवैध कॉलोनियों पर चला एडीए का बुलडोजर, ध्वस्त हुआ पूरा निर्माण

ADA Bulldozer Action

ADA Bulldozer Action: आगरा में बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को एडीए की टीम ने दो निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर दिया।

ADA Bulldozer Action: ताजगंज वार्ड में 3 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी

पहली कार्रवाई ताजगंज वार्ड क्षेत्र में मौजा कलाल खेड़िया, फतेहाबाद रोड पर की गई। यहां जोगेंद्र सिंह द्वारा करीब 3 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। बिना किसी स्वीकृत मानचित्र के कॉलोनी का मुख्य गेट, प्लॉटों की बाउंड्री और सीसी रोड बना दी गई थी।

ADA Bulldozer Action

दस्तावेज नहीं दिखा सके निर्माणकर्ता
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एडीए टीम ने निर्माण से जुड़े कागजात मांगे, लेकिन निर्माणकर्ता कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद बुलडोजर की मदद से मुख्य गेट, बाउंड्री और सीसी रोड को ध्वस्त कर दिया गया।

मौजा तोरा में होटल के पास दूसरी कार्रवाई
दूसरी कार्रवाई मौजा तोरा में होटल ग्रीन व्यू के पास की गई। यहां मोहित बंसल और विशाल बंसल द्वारा अनाधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। एडीए ने इस निर्माण को भी पूरी तरह गिरा दिया।

यूपी नगर योजना अधिनियम के तहत कार्रवाई
एडीए अधिकारियों के अनुसार दोनों ही मामलों में कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 27 के तहत की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी विरोध को रोका जा सका।

ADA Bulldozer Action

100 फीट रोड पर अवैध निर्माण सील
इसी दिन एडीए ने एक अन्य अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई भी की। संजय नामक व्यक्ति द्वारा 100 फीट रोड, इंद्रापुरम के पास बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण कराया जा रहा था, जिसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

ADA Bulldozer Action: एडीए का साफ संदेश

एडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति और नक्शा स्वीकृत कराए किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…