Actor Vijay: साउथ सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख थलपति विजय एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ का 5 मिनट से अधिक का फुटेज ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
Actor Vijay: थिएटर टेस्ट स्क्रीनिंग से शूट किया गया वीडियो होने का दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर सामने आए वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह थिएटर में हुई टेस्ट स्क्रीनिंग के दौरान रिकॉर्ड किया गया है। इस क्लिप में विजय का इंट्रो सीन, एक्शन सीक्वेंस, टाइटल कार्ड और अन्य अहम दृश्य दिखाई देते हैं।
Actor Vijay: कई प्लेटफॉर्म्स पर फैला लीक कंटेंट
A cyber crime complaint has been filed against all accounts sharing leaked #Jananayagan clips. Authorities are actively tracing every ID involved and strict legal action will follow.
— Actor Vijay Team (@ActorVijayTeam) April 9, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लीक सिर्फ X तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यूट्यूब, रेडिट और इंस्टाग्राम पर भी फैल गया। हालांकि, बाद में इनमें से कई पोस्ट्स को हटा दिया गया। कुछ यूजर्स ने पूरे सीन और गाने के हिस्से देखने का भी दावा किया है।
Actor Vijay: फैंस का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
लीक के बाद फैंस में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कई फैन पेज और यूजर्स ने क्लिप शेयर करने वालों के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर चेतावनी भी जारी की गई है कि लीक कंटेंट फैलाने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Actor Vijay: प्रोडक्शन हाउस की चुप्पी, फैंस ने दर्ज कराई शिकायत
फिलहाल फिल्म के प्रोडक्शन हाउस KVN प्रोडक्शंस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि फैंस ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है और संबंधित अकाउंट्स की पहचान की जा रही है।
Actor Vijay: ‘जन नायकन’ की रिलीज बार-बार टली
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म थलपति विजय की आखिरी फिल्मों में से एक मानी जा रही है, क्योंकि वे राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में मामिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी शामिल हैं। पहले इसे पोंगल पर रिलीज किया जाना था, लेकिन प्रमाणन में देरी के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई।
Actor Vijay: विजय ने लगाए साजिश के आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय ने फिल्म में देरी और लीक मामलों को लेकर सत्ताधारी पक्ष पर साजिश के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चुनाव से पहले उनके खिलाफ जानबूझकर विवाद पैदा किए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रोडक्शन हाउस इस लीक पर क्या कानूनी कदम उठाता है।
read also: IMD Alert: देश में खत्म हुआ बेमौसम बारिश का दौर, अगले 7 दिनों में बढ़ेगा तापमान





