,

लखनऊ में जलभराव से हादसा: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान, JE सस्पेंड, 9 लाख की सहायता

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में शनिवार को एक युवक की दर्दनाक मौत ने प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी। भारी बारिश के बाद जलभराव के चलते सड़क किनारे एक खुले नाले में युवक गिर गया और उसकी मौत हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया है, साथ ही असिस्टेंट इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पीड़ित परिवार को 9 लाख की आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में बताया गया कि पीड़ित परिवार को कुल 9 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें 5 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से और 4 लाख रुपये आपदा राहत कोष से दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने संबंधित निर्माण एजेंसी पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।

सीएम योगी ने जताया दुख, बोले – यह प्रशासनिक चूक है

सीएम योगी ने युवक की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं बल्कि व्यवस्था की गंभीर विफलता है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी लापरवाहियां न हों।

हादसे का पूरा घटनाक्रम

शनिवार को लखनऊ में तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया था। इस दौरान सुरेश लोधी नामक युवक मल्लाही टोला-1 वार्ड में सड़क किनारे मौजूद एक टूटे नाले में गिर गया। नाले में तेज बहाव और पानी के कारण वह बह गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, शव को गोमती नदी और नाले के जंक्शन से बरामद किया गया। सर्च ऑपरेशन एसडीआरएफ और नगर निगम की टीम द्वारा चलाया गया।

पार्षद गिरफ्तार, सफाई कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

डीसीपी के अनुसार, जिस वार्ड में यह घटना हुई, वहां के स्थानीय पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया है और सफाई कंपनी के ठेकेदार पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि सफाई और मरम्मत का कार्य ठीक से नहीं किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

मृतक करता था पेंटिंग का काम

मृतक सुरेश लोधी, पेंटर का काम करते थे और बारिश के दौरान घर से काम के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि जिस नाले में वह गिरे, उसका हिस्सा पुराना और क्षतिग्रस्त था, जो बारिश के पानी में पूरी तरह छिप गया था। सुरेश का शव घटना स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

x

रिपोर्ट: शक्ति सिंह | प्रकाशित: 13 जुलाई 2025, 21:24 IST

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर