ACB की कार्यवाही: 15 हज़ार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग के जेईई गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ACB action: JE of Electricity Department arrested while taking bribe of 15 thousand

लोरमी में ACB का जाल: 15 हजार की रिश्वत लेते जेईई रंगे हाथ गिरफ्तार
विवरण: मुंगेली जिले के लोरमी में ACB ने बिजली विभाग के जेईई को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, आरोपी पहले नेवी में अधिकारी रह चुका है।

लोरमी में ACB की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते जेईई गिरफ्तार

मुंगेली जिले के लोरमी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने विद्युत विभाग में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता (JE) कृष्ण कुमार गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्यवाही ACB बिलासपुर टीम द्वारा की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

50 हजार की मांग, 15 हजार लेते पकड़ा गया जेईई

जानकारी के अनुसार, पाली निवासी नंदकुमार साहू के घर में अवैध विद्युत कनेक्शन चल रहा था। इस मामले में कार्यवाही न करने के बदले जेईई कृष्ण कुमार गुप्ता ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। प्रार्थी ने इसकी शिकायत ACB से कर दी, जिसके बाद जाल बिछाया गया।

शुक्रवार को प्रार्थी 15 हजार रुपये लेकर बिजली कार्यालय पहुंचा, जहां जेईई ने पैसे लेने के लिए बिजली विभाग से करीब 300 मीटर दूर स्थित एक किराना दुकान के पास बुलाया। कुछ देर बाद कृष्ण कुमार गुप्ता अपनी निजी गाड़ी (क्रमांक CG 12 AL 4403) से मौके पर पहुंचे और प्रार्थी को वाहन में बुलाकर रिश्वत की रकम ली।

जैसे ही पैसे हाथ में लिए, घेराबंदी कर रही ACB टीम ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।

पूर्व नेवी ऑफिसर निकला रिश्वतखोर JE

ACB द्वारा गिरफ्तार किए गए कृष्ण कुमार गुप्ता पहले भारतीय नौसेना (Navy) में अधिकारी रह चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने बिजली विभाग की सेवा जॉइन की थी। लोरमी में उनकी पहली पोस्टिंग कनिष्ठ अभियंता के रूप में हुई थी। लेकिन पहली ही पोस्टिंग में भ्रष्टाचार करते पकड़े जाने से विभाग में हलचल मच गई है।

ACB कर रही आगे की कार्रवाई

ACB टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। विभागीय रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप