बोकारो जनरल अस्पताल में एसी ब्लास्ट से मची अफरातफरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
AC blast caused chaos in Bokaro General Hospital

बोकारो — बोकारो जनरल अस्पताल में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब न्यू कैजुअल्टी के पास स्थित एक कमरे में लगे एसी में ब्लास्ट हो गया। धमाके के साथ ही आग लग गई और पूरे कैजुअल्टी परिसर में धुआं भर गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों और सुरक्षा बलों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

धमाके से मचा हड़कंप, मरीजों को किया गया शिफ्ट

धमाके की आवाज सुनते ही अस्पताल में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। उस समय कैजुअल्टी में चार मरीज इलाजरत थे। अस्पताल कर्मियों और सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी मरीजों को पुराने कैजुअल्टी वार्ड में सुरक्षित शिफ्ट कर दिया।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना तुरंत बोकारो स्टील के फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर टीम मौके पर पहुंची और एसी में लगी आग को बुझाने के साथ-साथ खिड़कियों और दरवाजों को तोड़कर धुएं को बाहर निकाला। अस्पताल की नर्सों ने बताया कि एयर कंडीशन में अचानक विस्फोट हुआ, जिससे कैजुअल्टी में चारों ओर धुआं फैल गया।

डॉक्टर और सुरक्षा कर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

मौके पर मौजूद डॉक्टर अवध किशोर ने कहा, “एसी में बाहर की ओर आग लगी थी, जिससे धुआं अंदर फैल गया। शुक्र है कि किसी भी मरीज या स्टाफ को कोई नुकसान नहीं हुआ। समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया।”

बोकारो स्टील सुरक्षा कर्मी पोस्ट प्रभारी संजय कुमार ने बताया, “अचानक आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। उनके आने से पहले ही अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने मिलकर सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है।”

बड़ा हादसा टलने से राहत

इस घटना ने अस्पताल प्रशासन को सतर्कता की एक बड़ी सीख दी है। यदि अस्पताल कर्मी और सुरक्षा बल समय पर सक्रिय न होते, तो यह घटना एक बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कैजुअल्टी को सामान्य संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है।

Dhanbad नगर निकाय चुनाव: ₹1.99 लाख से अधिक नकद पर रहेगी प्रशासन की नजर, 23 फरवरी को मतदान

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और

Sheikhpura: बजट 2026 ऐतिहासिक और जनउपयोगी, विकास को मिलेगी नई गति – मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura : बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं

Jamtara: नीलदहा में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara: जामताड़ा जिले के नीलदहा गांव में रविवार से

Mahidpur: गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक चल समारोह और कलश यात्रा से महका नगर

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र